{"_id":"63ed25001087c1eb8d0d78e4","slug":"demand-to-connect-delhi-metro-with-meerut-hastinapur-and-bijnor-bijnor-news-c-14-1-119722-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: दिल्ली मेट्रो को मेरठ-हस्तिनापुर और बिजनौर से जोड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: दिल्ली मेट्रो को मेरठ-हस्तिनापुर और बिजनौर से जोड़ने की मांग
Thu, 16 Feb 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
सांसद मलूक नागर
- संसद में बिजनौर से सांसद मलूक नागर ने उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। दिल्ली मेट्रो से मेरठ-बिजनौर वाया हस्तिनापुर को जोड़ने की मांग सांसद मलूक नागर ने संसद में उठाई है। उन्होंने संसद में कहा कि जहां से मैं सांसद हूं, रेल मंत्री वहां भाजपा से प्रभारी हैं। कहा कि वर्ष 2007 में यूपीए की सरकार के दौरान रेलवे लाइन का प्रस्ताव भी पास हो गया था और सर्वे भी करा लिया था। तब कहा गया कि मेरठ, हस्तिनापुर, मुजफ्फरनगर और शुक्रताल में तुरंत रेल लाइन बननी शुरू हो रही है। लेकिन 2014 तक कोई कार्यवाही नही हो सकी।
उन्होंने कहा कि अब रेल मंत्री बिजनौर के प्रभारी हैं और उन्होंने घोषणा की थी कि बहुत जल्दी दिल्ली से मेरठ, मेरठ से हस्तिनापुर, बिजनौर, मुजफ्फनगर के लिए रेल चलाई जाएगी। बोले की रेल मंत्री को पत्र लिखकर यह मुद्दा मैंने उठाया था। कहा कि मैं राजनीति से ऊपर उठकर हमेशा देश और जनहित पर बोलता हूं। कहा कि चंडीगढ़ की नींव और हस्तिनापुर की नींव एक ही दिन रखी गई थी। चंडीगढ़ को कांग्रेसियों ने पूरे तरीके से विकसित कर दिया और हस्तिनापुर कभी देखा नहीं। दिल्ली की मेट्रो को मेरठ और हस्तिानपुर और बिजनौर से जोड़ा जाए। गांव और देहात के जितने भी रेलवे स्टेशन हैं, वहां तक भी पूरा सुंदरीकरण होना चाहिए। कहा कि दिल्ली से मेरठ, हस्तिनापुर जैसी ऐतिहासिक धरती के साथ ही बिजनौर और शुक्रताल और पुरकाजी होते हुए मुजफ़्फ़रनगर के लिए जल्दी से रेल लाइन बनाई जाए। जिससे लोगों को लगे कि हम हस्तिनापुर वासियों को अयोध्या की तरह माना जा रहा है।