फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand to build service road near over bridge

ओवर ब्रिज के पास सर्विस रोड बनाने की मांग

Wed, 24 Aug 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Demand to build service road near over bridge
पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर बिजनौर के ग्राम बरूकी में निर्माणधीन ओवर ब्रिज के मामले में ग्रामीणों ? - फोटो : BIJNOR
ओवर ब्रिज के पास सर्विस रोड बनाने की मांग
विज्ञापन

कोतवाली देहात। ग्राम बरुकी में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने ओवर ब्रिज के नीचे से ग्राम बरुकी तक सर्विस रोड बनाने की मांग की। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा गया। जिस पर एनएचएआई के अधिकारी मंगलवार को ग्राम बरुकी पहुंचे तथा वहां ग्रामीणों से बातचीत की।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरण सिंह, महामंत्री अंकुर चौधरी, कोषाध्यक्ष जय सिंह ,ग्राम प्रधान राधादेवी, भूपेंद्र सिंह पाल सहित दर्जनों लोगों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि ओवर ब्रिज के नीचे से बनाई जा रही सर्विस रोड नहर तक ही बनाई जा रही है। इससे बिजनौर की ओर से बरुकी आने वाले लोगों को लगभग दो किलोमीटर का चक्कर काटकर बरुकी आना होगा। बरुकी का बस स्टैंड वर्तमान बस स्टैंड से लगभग एक किलोमीटर आगे बनाया जा रहा है। इससे भी राहगीरों को भारी समस्या का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राधा देवी ने बताया कि बरुकी में लगभग क्षेत्र के 50 गांव के लोग खरीदारी करने आते हैं। इससे बाहर से आने वाले लोगों को घूम कर आना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त ग्राम उमरी, उगरावाला, थम्बूवाला, नयागांव, शाहपुर सेदू सहित दर्जनों गांवों के लोग बिजनौर जाने के लिए बरुकी से ही बस पकड़ते हैं। ऐसे में इन लोगों को भी भारी समस्या रहेगी। ग्रामीणों ने सर्विस रोड के साथ नहर पर पुलिया निर्माण कर सर्विस रोड को बरुकी तक बनाने की मांग की है। इस संबंध में एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्येंद्र पांडे ने बताया कि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा है। एनएचएआई को अभी सूचना नहीं दी गई है इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed