{"_id":"664bd8b0fef50ca067012d05","slug":"demand-raised-for-payment-of-water-electricity-and-dues-in-canals-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-123974-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नहरों में पानी, बिजली, बकाया भुगतान कराने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नहरों में पानी, बिजली, बकाया भुगतान कराने की उठी मांग
Tue, 21 May 2024 04:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 21 May 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की मासिक पंचायत गन्ना समिति बिजनौर में हुई। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन नहरों में पानी नहीं है। बिजली की अंधाधुंध कटौती हो रही है। निराश्रित पशुओं से निजात दिलाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत ने बताया कि 12, 13 व 14 जून को हरिद्वार (लाल कोठी) में भाकियू लोकशक्ति के तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। बाद में जिलाध्यक्ष चौधरी वीरसिंह सहरावत के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।
पंचायत में चौधरी पदम सिंह, सतवीर सिंह, शीशपाल सिंह, रामकुमार सिंह, डॉ. अरूण कुमार, गौरव चौधरी, सोनू चौधरी, संजय सिंह, निहाल सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, जसवंत सिंह, मनोज कुमार आदि रहे।