फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand has been raised to write down the names of dhaba operators in Bijnor.

Bijnor News: बिजनौर में उठ चुकी है ढाबों के संचालकों के नाम लिखने की मांग

Sat, 20 Jul 2024 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Demand has been raised to write down the names of dhaba operators in Bijnor.
-हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर ढाबों के संचालक की पहचान को लेकर संशय बरकरार
विज्ञापन

-देवी देवताओं के नाम पर चल रहे तमाम ढाबे, संचालकों से लोग अनजान
-कुछ दिन पहले पुलिस प्रशासन की ओर दी जा चुकी है हिदायत

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावली/कोतवाली देहात। हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे जिले में प्रमुख कांवड़ मार्ग है। जिस पर ढाबों के संचालकों की पहचान को लेकर संशय बना हुआ है। क्योंकि तमाम ढाबा को देवी देवताओं नाम पर चलाया जा रहा है। हिंदूवादी संगठन ऐसे ढाबों पर संचालकों के नाम लिखने की मांग उठा चुके हैं। पिछले दिनों पुलिस प्रशासन की ओर से संचालक का नाम प्रदर्शित करने के लिए ढाबा संचालकों को हिदायत दी जा चुकी है।
जिले की सीमा में भागूवाला से लेकर मंडावली और नजीबाबाद से धामपुर के बीच दर्जनभर से अधिक ढाबे चल चले हैं। ढाबों पर उनके स्वामियों के नाम लिखवाने के लिए हिंदू संगठनों ने मांग की थी। कुछ ढाबा स्वामियों ने नाम लिखवा लिए हैं। खुफिया विभाग द्वारा भी मामले की जांच की गई थी। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत देवी देवताओं के नाम वाले ढाबों के स्वामी दूसरे समुदाय का होने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठन द्वारा सौरभ काकरान के नेतृत्व में संचालकों का नाम लिखवाने की मांग की गई थी। इसके बाद कुछ ढाबा संचालकों ने नाम लिखवा दिए हैं जबकि कुछ ढाबों पर अभी नाम नहीं लिखे गए हैं।
विज्ञापन

सौरभ काकरान ने बताया कि सभी ढाबा स्वामी प्रोपराइटर का नाम लिखवाया जाए जिससे कांवड़ियों को समस्या का सामना न करना पड़े। सौरभ काकरान ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि देवी देवताओं के नाम पर संचालित ढाबों के संचालक दूसरे संप्रदाय के हैं। ऐसे में सभी अपने ढाबों पर प्रोपराइटर का नाम जरूर लिखें।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुछ ढाबा संचालकों ने स्वेच्छा से अपने नाम की पहचान उजागर कर दी है। हालांकि अभी तक इस संबंध में किसी आदेश की जानकारी नहीं है। आदेश मिलते ही कार्रवाई कराई जाएगी।
....अभिषेक झा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed