फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand for solutions to the problems of teachers

शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग

Sun, 06 Nov 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Demand for solutions to the problems of teachers
बिजनौर। शिक्षामित्र, शिक्षक संघ बिजनौर की रविवार को बैठक हुई, जिसमें वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से शिक्षामित्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी यदि समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

रविवार को एजाज अलीहाल प्रांगण में हुई बैठक में प्रदेश उप महामंत्री सुचित मलिक ने कहा कि सभी राज्यों में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद की गाइडलाइन को पूरी करने वाले संविदा शिक्षक, शिक्षामित्र को अध्यापक बना दिया गया है, लेकिन यूपी ऐसा राज्य है, जिस में शिक्षामित्रों की स्थिति बद से बदतर है। जिलाध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि 21 नवंबर को जिले का एक प्रतिनिधिमंडल जनता दरबार में मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास करेगा और उन्हें शिक्षामित्रों की समस्या से अवगत कराएगा। साथ ही टीईटी पास शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजीव चौधरी की अध्यक्षता एवं जिला कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के संचालन में हुई बैठक में अमित चौधरी, संजीव डबास, रूमा देवी, वंदना शर्मा, चारू राणा, संजू राणा, रीता सिंह, पूनम चौधरी, लोकेंद्र सिंह, दीपक राजपूत, निश्चिंत राजपूत आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed