{"_id":"61bcdcd99a7a1443c860a8d6","slug":"demand-for-reduction-of-sugar-price-nazibabad-news-mrt5695437115","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल संघ के एमडी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल संघ के एमडी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी का मूल्य घटाने की मांग
नजीबाबाद। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक और डायरेक्टर ने चीनी मिल संघ के एमडी रमाकांत पांडेय से मिलकर नजीबाबाद चीनी मिल द्वारा तैयार चीनी के स्टॉक और बिक्री से संबंधी चुनौतियों की जानकारी दी। डायरेक्टर ने चीनी का मूल्य कम करने का मांग पत्र एमडी को सौंपा।
किसान सहकारी चीनी मिल प्रबंध समिति के निदेशक एवं पूर्व सभापति चौ.लोकेंद्र सिंह ने चीनी मिल संघ के एमडी रमाकांत पांडेय से लखनऊ में शुक्रवार को मुलाकात की। चौ.लोकेंद्र सिंह ने नजीबाबाद चीनी मिल के गोदाम चीनी से भरे होने की स्थिति से अवगत कराते हुए चीनी का मूल्य कम करने की मांग की ताकि चीनी की बिक्री में बढ़ोत्तरी हो और चीनी मिल आर्थिक संकटों से उभर सके। डायरेक्टर लोकेंद्र सिंह ने बताया कि एमडी ने 3400 रुपये प्रति क्विंटल चीनी बिक्री का रेट जारी करने का आश्वासन दिया है।
उधर किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक सुखवीर सिंह ने लखनऊ के एमडी द्वारा नजीबाबाद चीनी मिल की डिस्टलरी प्लांट से संबंधित बैठक उपरांत चीनी मिल के एमडी रमाकांत पांडेय को वर्तमान पेराई सत्र की स्थिति, गन्ना मूल्य भुगतान, चीनी के वर्तमान स्टॉक और उसकी बिक्री से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की।