{"_id":"634f03010645347320301ba6","slug":"demand-for-raising-sugarcane-price-to-rs-500-quintal-bijnor-news-mrt6102019119","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्ना मूल्य 500 रुपये क्विंटल किए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्ना मूल्य 500 रुपये क्विंटल किए जाने की मांग
विज्ञापन
गन्ना मूल्य 500 रुपये क्विंटल किए जाने की मांग
बिजनौर । किसानों की विभिन्न समस्याओं के निदान व गन्ना मूल्य पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग को लेकर किसान कलक्ट्रेट में गरजे। बाद में किसान संगठन की ओर से मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष चौधरी रोहिताश सिंह प्रधान के नेतृत्व में हजारों किसान ट्रैक्टरों से कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उनकी भीड़ पंचायत में बदल गई। कलक्ट्रेट में हुई पंचायत में किसान नेताओं ने इस सीजन में सरकार से गन्ना मूल्य पांच सौ रुपये क्विंटल घोषित किए जाने, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान तत्काल कराने, जिले में पशुओं में फैल रही महामारी लंपी से मर रहे पशुओं का मुआवजा दिलाए जाने, निजी नलकूपों पर मीटर नहीं लगाये जाने तथा किसानों को गुलदार की समस्या से निजात दिलाई जाने आदि मांग को जोर से उठाया और इन समस्याओं के निस्तारण की मांग की। इस अवसर पर सुखविंद्र सिंह, अरविंद पंवार, नितिन चौधरी, अनिल चौधरी, रईसुद्दीन आदि उपस्थित रहे।