फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand for payment of pending DA, DR

लंबित डीए, डीआर के भुगतान की मांग

Tue, 27 Oct 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Demand for payment of pending DA, DR
बिजनौर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में जनवरी से लंबित डीए, डीआर के भुगतान की मांग की गई। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम रमाकांत पांडेय को दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को एसोसिएशन कार्यालय में हुई बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष शिवध्यान सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पेंशनर्स के हितों की अनदेखी की जा रही है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि पेंशनर्स की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान होना चाहिए। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाल करने, कर्मचारी की मृत्यु पर टियर वन खाते में जमा धनराशि मृतक के परिजनों को देने, वेतनमान विसंगति संशोधन के अनुसार पेंशन निर्धारित करने, 30 जून को सेवानिवृत्त होन वाले कर्मचारियों को एक वेतन वृद्धि देकर पेंशन निर्धारित करने, पेंशनरों के इलाज के लिए कैशलेस व्यवस्था लागू करने, मुख्य कोषाधिकारी को पेंशनरों के सभी कार्यों के लिए समन्वयक अधिकारी घोषित करने, निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराने पर भी सीएमओ कार्यालय से इसके परामर्श शुल्क का भुगतान कराने की मांग की गई। इस दौरान योगेश्वर, ओमवीर सिंह, बलवीर सिंह, गिरिराज सिंह, एसके मिश्रा, राजेंद्र सिंह, रेशपाल सिंह, राजवीर सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed