{"_id":"61ae556764c21e477c74a09d","slug":"demand-for-payment-of-cane-dues-of-farmers-nazibabad-news-mrt5679079170","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू लोकशक्ति की नजीबाबाद तहसील में मासिक पंचायत आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू लोकशक्ति की नजीबाबाद तहसील में मासिक पंचायत आयोजित
विज्ञापन
नजीबाबाद तहसील में पंचायत करते किसान।
- फोटो : NAZIBABAD
किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग
बिजनौर, नजीबाबाद। भाकियू लोकशक्ति की पंचायत में किसानों ने पिछले सत्र का बकाया गन्ना भुगतान और 2021-22 पेराई सत्र का गन्ना भुगतान 14 दिनों के भीतर कराने की मांग की। किसानों ने विभिन्न मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत की अध्यक्षता में तहसील परिसर में किसानों की पंचायत हुई। चौ. वीर सिंह सहरावत ने कहा कि नजीबाबाद चीनी मिल ने पिछले पेराई सत्र का गन्ना भुगतान किसानों को नहीं किया, जिससे किसानों को समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने से किसानों में रोष व्याप्त है। पंचायत के बाद किसानों ने आंदोलन में किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, शहीद हुए किसानों को सम्मान और उनके परिजनों को उचित मुआवजा देने, चीनी मिलों के गेट व उनके क्रय केंद्रों पर घटतौली बंद कराने, किसानों को कम दरों पर बिजली उपलब्ध कराने सहित विभिन्न मांगों का ज्ञापन तहसीलदार गोपेश तिवारी को सौंपा।
पंचायत में राष्ट्रीय महासचिव चौ. पदम सिंह, रामकुमार सिंह, अंबरीष चौधरी, जगन अली, देवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह, डालचंद सिंह, सरदार जसबीर सिंह, नरेश कुमार, नागेंद्र चौधरी, अजयपाल, सरदार जरनैल, गजराज, सरदार दलजीत सिंह, सहजाद अली, नईम मुंशी, कमल सिंह, गुरुदेव, सुखवीर आदि मौजूद रहे।