{"_id":"6a441d18c7052646830be718","slug":"demand-for-investigation-of-executive-engineer-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-183742-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अधिशासी अभियंता की जांच कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अधिशासी अभियंता की जांच कराने की मांग
विज्ञापन
धामपुर। भाकियू अराजनीतिक स्योहारा इकाई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एसडीएम स्मृति मिश्रा को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता की जांच कराने की मांग की है।
बताया गया कि अधिशासी अभियंता की ओर से अधिकांश बिजली उपभोक्ताओं की ओर से बिल जमा करने के बाद भी उनकी आरसी काट कर राजस्व विभाग को भेजी जा रही है। हालांकि अधिशासी अभियंता विनोद कुमार गंगवार ने इस प्रकार के आरोपों का खंडन किया है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि अधिकांश पंचायतों के ग्राम प्रधानों द्वारा पंचायत के कूड़े को तालाबों में फेंक कर पानी प्रदूषित किया जा रहा है। इससे बीमारी की आशंका बढ़ गई है।
बताया कि ब्लॉक के एक दर्जन से अधिक गांवों में तालाबों की जमीन पर अतिक्रमण और अवैध कब्जे हैं। उन्हें मुक्त करने की मांग की। बताया कि सरकार की ओर से गांवों के तिराहों और चौराहों पर स्ट्रीट लाइटों को लगवाया गया है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने स्ट्रीट लाइटों को चालू कराने की मांग की है, जिससे गांव में आ रहे वन्य जीवों से बचा जा सकें। ज्ञापन देने वालों में तहसील अध्यक्ष आलोक कुमार डागर आदि मौजूद रहे।