{"_id":"5ff8a1ab8ebc3e33fd28fc56","slug":"demand-for-investigation-of-development-works-bijnor-news-mrt51956887","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों की जांच कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों की जांच कराने की मांग
विज्ञापन
विकास कार्यों की जांच कराने की मांग
चांदपुर। नगरपालिका परिषद चांदपुर में शासन द्वारा नामित सभासदों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर नगर में कराए जा रहे विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की है।
सभासद पल्लव अग्रवाल, रामशरण दास, संतोष कुमारी, राजेंद्र त्यागी, ब्रजपाल सिंह सैनी व नगर के लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कुंवर वीके मौर्य को सौंपा। विधायक कमलेश सैनी ने भी नामित सभासदों के समर्थन में जिलाधिकारी बिजनौर को 25 बिंदुओं पर जांच की मांग की थी। ज्ञापन में बताया कि दो वर्ष पूर्व लगभग 54 लाख रुपये की लागत से खरीदे गए डंपर को नगर पालिका में देख रेख के अभाव में प्रयोग न होने से निष्क्रिय हो जाने व उसका सामान चोरी कर लिए जाने, नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए बने ओवरहेड टैंक लापरवाही के कारण चालू नहीं होने, नगर की अच्छी एवं मजबूत सड़कों को तोड़कर घटिया सामग्री लगाकर बना दिए जाने, सड़क एवं नालियों का ढाल विपरीत दिशा में कर दिए जाने आदि आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। ज्ञापन देने वालों में वीरेंद्र कुमार राजपूत, अजय कौशिक, अशोक कुमार नेताजी, हेमंत कुमार, आशु गोयल, योगेश कुमार शर्मा, अर्पित गोयल, आदित्य बंसल, अतुल जोशी, अनिल शर्मा, सुमित नारायण अग्रवाल, सुरेंद्र खन्ना आदि मौजूद रहे।