{"_id":"6553ab8ff372e87ffe0d16e0","slug":"demand-for-compensation-to-the-family-members-of-the-deceased-burnt-by-coal-tar-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-14253-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: तारकोल से झुलसे मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: तारकोल से झुलसे मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग
विज्ञापन
- सीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने क्षेत्राधिकारी धामपुर को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमें तारकोल से झुलस कर मरने वाले विरोद के परिजन को दस लाख रुपये और घायलों को उचित उपचार दिलाने की मांग की।
ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने बताया कि तीन नवंबर को रोडवेज बस और गर्म तारकोल से भरे टैंकर में टक्कर हो गई थी। बस में सवार एक दर्जन यात्री गर्म तारकोल से बुरी तरह जल गए थे। यात्री विनोद की 10 दिन बाद मौत हो गई थी। अन्य यात्री अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती है।
उन्होंने मृतक के परिवार को 10 लाख का मुआवजा दिलाने और गंभीर रूप से झुलसे हुए व्यक्तियों का इलाज फ्री कराने की मांग की है। इस अवसर पर गजराम सिंह, रामचरण सिंह, सुखबीर सिंह, विजेंदर त्यागी, रातुल त्यागी, आलोक सिंह, इस्लामुद्दीन, सफीक अहमद, भूपेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।