फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand for CBI probe to take out procession

जुलूस निकाल की सीबीआई जांच की मांग

Mon, 20 Sep 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Demand for CBI probe to take out procession
जुलूस निकाल की सीबीआई जांच की मांग
विज्ञापन

धामपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राष्ट्रीय स्तर की खो-खो खिलाड़ी की हत्या का सीबीआई जांच कराने, मृतका के परिवार को 50 लाख का मुआवजा देने व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम कार्यालय जाकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम धीरेंद्र सिंह का सौंपा।

सपा कार्यकर्ता पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान के पुत्र अमित कुमार चौहान के नेतृत्व में शुभम मंडप पर एकत्र हुए। वहां से कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय तक प्रदर्शन किया। एसडीएम कार्यालय पर जाकर सभा की। सभा में अमित चौहान ने कहा कि 10 सितंबर को स्लीपरों के बीच बिटिया की हत्या की गई। पुलिस ने इसका खुलासा भी कर दिया। बताया गया कि किसी नशेड़ी ने बिटिया की हत्या की है, पर ऐसा नहीं हो सकता। नशेड़ी को तो अपनी ही सुध नहीं होती है। तो नशे की हालत में उसने घटना को कैसे अंजाम दे दिया होगा। पुलिस असली आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। मृतका खो-खो की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी थी। वह 25 वर्ष के नशेड़ी को काबू कर सकती थी। रास्ते से लोगों की आवाजाही लगी रहती है। पुलिस की जांच से परिवार संतुष्ट नहीं है। प्रदर्शनकारियों में नसीम राणा, अरमान, मुदित गुप्ता, गुफरान, रूमानी, लालबहादुर, कपिल चौहान, मनोज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed