फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand for bus stand has been going on for years

Bijnor News: सालों से चल रही बस अड़्डे की मांग

Wed, 10 Apr 2024 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 10 Apr 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Demand for bus stand has been going on for years
बिजनौर, अफजलगढ़। नगर में रोडवेज बस अड्डा नहीं है। जिसके कारण यात्रियों को सड़क के किनारे घंटों खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। बार-बार मांग करने के बाद भी जनप्रतिनिधि लोगों की इस समस्या पर मौन बने हैं। लोगों ने बस स्टैंड स्थापित कराने की मांग की है।
विज्ञापन



पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर स्थित अफजलगढ़ से दिल्ली, हरिद्वार व पंजाब दिशा की ओर जाने के लिए यात्रियों की भीड़ लगी रहती है। आजादी के 7-8 दशक बीतने के बाद भी अफजलगढ़ क्षेत्र के लोग रेलवे तथा बस स्टेशन के लिए तरस रहे हैं। यात्रियों को बस आने की प्रतीक्षा में नगर के बस स्टैंड स्थित जसपुर तिराहे पर सड़क व आसपास के दुकानों के समीप खड़े रहकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। यहां से दिल्ली, हरिद्वार, देहरादून, रुद्रपुर, बरेली, खटीमा तथा हरियाणा, पंजाब के लिए रोजाना सैकड़ों यात्री यात्रा करते हैं। आरोप है कि अनेक बसें बाईपास से होकर निकल जातीं हैं और यहां यात्री प्रतीक्षा में खड़े रह जाते हैं।
विज्ञापन

- व्यापारी विकास जैन ने कहा कि नगर में अनेक बार कस्बे में बस स्टेशन के लिए भूमि चिह्नित करने की बात की जाती है जो समय बीतने के बाद ठंडे बस्ते में पड़ जाता है।यहां शीघ्र बस स्टैंड स्थापित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




- व्यापारी शंकर सिंघल ने कहा कि नगर में बस स्टेशन का निर्माण बेहद आवश्यक हैं। नगर से काफी ग्रामीण क्षेत्र जुड़ा है। बस स्टैंड न होने के कारण यात्रियों को घंटों इंतजार कर समय बर्बाद करना पड़ता है।

- व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरव रस्तोगी ने कहा कि बस स्टेशन के अभाव में यात्री घंटों समय बर्बाद कर खड़े रहते हैं और अनेक बार बसें बाईपास से होकर निकल जातीं हैं। शीघ्र बस स्टैंड बनवाना चाहिए।

व्यापारी क्षितिज रस्तोगी ने कहा कि यहां दूरदराज के लिए स्थानीय व क्षेत्रीय लोगों को आवागमन रहता है। बस स्टैंड न होने से बसों के समय का पता नहीं चल पाता और यात्रा करने के लिए घंटों परिवार के साथ सड़क किनारे खड़े रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed