फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Delay in construction work, preparing to file a case against the company

Bijnor News: निर्माण कार्य में देरी, कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी

Tue, 11 Jul 2023 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 11 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Delay in construction work, preparing to file a case against the company
बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज का निर्माण काफी धीमी गति से चल रहा है। कंपनी ने निर्माण के लिए जमीन खोद दी, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। अब बारिश होने से भवनों के पास से कटान शुरू हो गया है। काम में लापरवाही बरतने पर कंपनी के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की ओर से एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य सत्र 2022-23 में पूरा होना था। अब लगातार हो रही बारिश से निर्माण कार्य की रफ्तार और धीमी पड़ गई है। कार्यदायी संस्था वैस्कॉन निर्माण कार्य में लापरवाही बरत रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तीन महीने पहले भूमिगत पानी टैंक के लिए जमीन खोदी गई थी। यह टैंक मेडिकल अस्पताल में इमरजेंसी के सामने और पैथोलॉजी भवन के पीछे बनाया जा रहा है। अब बारिश होने से पैथोलॉजी भवन की दीवार से कटान हो गया है। जिससे भवन के गिरने का खतरा बन गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज सैन ने मौके का निरीक्षण किया। काम में लापरवाही बरतने पर कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। पुलिस को इस संबंध में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा सत्र शुरू होने पर संकट के बादल
महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में इस साल शिक्षा सत्र शुरू होने संकट के बादल छा रहे हैं। क्योंकि अभी न तो विद्यार्थियों का एकेडमिक ब्लॉक बनकर तैयार हुआ है और न ही उनके रहने के लिए हॉस्टल बने हैं। प्रोफेसरों के लिए भी आवास नहीं बने हैं। जिसके चलते इस सत्र से मेडिकल कॉलेज शुरू होने की संभावना कम है।

70 प्रतिशत हुआ मेडिकल कॉलेज का निर्माण
महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज का वर्तमान में 70 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। जबकि लक्ष्य से हिसाब से इस समय 80 प्रतिशत काम पूरा होना चाहिए। मिली जानकारी के मुताबिक 31 दिसंबर 2023 तक मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। धीमी रफ्तार को देखते हुए लगा रहा है कि निर्माण का दिसंबर तक पूरा नहीं हो पाएगा।

कार्यदायी संस्था वेस्कॉन निर्माण कार्य में लापरवाही बरत रही है। इसी लापरवाही की वजह से पैथोलॉजी लैब के पास मिट्टी का कटान हो गया है। इसलिए कंपनी के खिलाफ निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर पुलिस को तहरीर दी गई है - डॉ. विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी


मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए कार्यदायी संस्था को काफी समय से निर्देश दिए जा रहे हैं। मगर निर्माण कार्य की रफ्तार में काई परिवर्तन नहीं हुआ। अब मिट्टी की खोदाई से भवनों के पास कटान शुरू हो गया है। जिसके चलते कंपनी के खिलाफ तहरीर दी गई है - डॉ. मनोज सैन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed