फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Decorate the future by setting goals with time management: SDM

समय प्रबंधन के साथ लक्ष्य तय कर संवारें भविष्य : एसडीएम

Mon, 31 Oct 2022 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Decorate the future by setting goals with time management: SDM
भूमिका राजपूत। - फोटो : NAZIBABAD
समय प्रबंधन के साथ लक्ष्य तय कर संवारें भविष्य : एसडीएम
विज्ञापन

नजीबाबाद। एसडीएम ने कहा बालिकाओं के लिए सेना से लेकर हर क्षेत्र में खुले अवसर हैं। उन्होंने बालिकाओं को लक्ष्य तय कर शैक्षिक भविष्य को संवारने के लिए एकाग्र मन से शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दी।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम आयोजित की गई। मुख्य अतिथि एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने अपराजिता शब्द को आत्मसात कर हर क्षेत्र में इच्छाशक्ति और लगन के साथ शैक्षिक लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती के बालिकाओं के लिए द्वार खुल चुके हैं। एसडीएम ने समय प्रबंधन, अनुशासन, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ कला, डिजाइनिंग, विज्ञान, चिकित्सा, तकनीकी क्षेत्रों लक्ष्य तय कर शैक्षिक भविष्य भविष्य बनाने की सलाह दी। चंद्रवाहिनी और उदांत ने एसडीएम से आईएएस और पीसीएस में कॅरिअर संबंधी शंकाओं का समाधान किया।
विज्ञापन

प्रबंधक दीपक राजपूत की उपस्थिति में प्रधानाचार्या डॉ. अंजना राजपूत ने कहा कि शिक्षित बालिका विभिन्न रूपों में कई परिवारों का भविष्य संवारती हैं। उन्होंने धैर्य लगन और एकाग्रता से रोजगार परख शिक्षा के प्रति गंभीर होने की सलाह दी। खुशबू सेलवान के संचालन में आयोजित कार्यक्रम के समापन प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने विद्यालय की ओर से एसडीमए को स्मृति चिह्न प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिकाओं के विचार
शिक्षिका मधुलिका सरीन, शैली शर्मा और कुलवंत कौर ने छात्राओं की रुचि के अनुरूप अभिभावकों से उनका शैक्षिक भविष्य तय करने की सलाह दी। शिक्षिका शिखा कपूर, समीना रहमान व शिखा शर्मा ने बालिकाओं की शिक्षा के प्रति अभिभावकों की जागरूकता के बावजूद उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने के लिए सकारात्मक सोच रखने की जरूरत पर बल दिया।

छात्राओं के लक्ष्य
हैड गर्ल चंद्रवाहिनी ने पीसीएस और आईएएस बनकर राष्ट्र सेवा का लक्ष्य बनाया है। कक्षा-12 भूमिका ने सेना में भर्ती और कक्षा-10 की सृष्टि चौधरी ने सेना में चिकित्सक के रूप में राष्ट्र सेवा का लक्ष्य बनाया है। आरीना खान, झनक बंसल भी प्रशासनिक सेवाओं के लिए अपना शैक्षिक भविष्य संवार रही हैं।

 सृष्टि चौधरी।

सृष्टि चौधरी।- फोटो : NAZIBABAD

 झनक बंसल।

झनक बंसल।- फोटो : NAZIBABAD

सृष्टि महेंद्रा।

सृष्टि महेंद्रा।- फोटो : NAZIBABAD

अरीना खान।

अरीना खान।- फोटो : NAZIBABAD

चंद्रवाहिनी।

चंद्रवाहिनी।- फोटो : NAZIBABAD

 शिखा शर्मा।

शिखा शर्मा।- फोटो : NAZIBABAD

 समीना रहमान।

समीना रहमान।- फोटो : NAZIBABAD

शिखा कपूर ।

शिखा कपूर ।- फोटो : NAZIBABAD

कुलवंत कौर।

कुलवंत कौर।- फोटो : NAZIBABAD

शैली शर्मा।

शैली शर्मा।- फोटो : NAZIBABAD

  मधुलिका सरीन।

मधुलिका सरीन।- फोटो : NAZIBABAD

अपराजिता कार्यक्रम में बोलते एसडीएम विजय वर्धन तोमर।

अपराजिता कार्यक्रम में बोलते एसडीएम विजय वर्धन तोमर।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में इंपीरियल इंटर नेशनल स्कूल के प्रतिभागी छात्राएं।

नजीबाबाद में इंपीरियल इंटर नेशनल स्कूल के प्रतिभागी छात्राएं।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed