{"_id":"5b0ef82b4f1c1ba36e8b56a8","slug":"decision-of-fate-of-candidates-today-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 31 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में वेयर हाउस में उपचुनाव की मतगणना के लिए की गई तैयारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में नूरपुर उपचुनाव में जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा। इसका फैसला बृहस्पतिवार को होगा। नजीबाबाद रोड स्थित सेंट्रल वेयर हाउस में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। प्रशासन ने मतगणना की सारी तैयारी पूरी कर ली है। कड़ी सुरक्षा में मतगणना कराई जाएगी। मतगणना स्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे।
बिजनौर -नजीबाबाद मार्ग पर सेंट्रल वेयर हाउस में नूरपुर विधानसभा के उपचुनाव की बृहस्पतिवार को मतगणना होगी। मतगणना वेयर हाउस के एक कक्ष में होगी। कक्ष में मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई । एक टेबिल अलग से रिटर्निंग आफिसर की होगी। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के मुताबिक 25 चक्र में मतगणना होगी। चक्रवार मतगणना कराई जाएगी। मतगणना की सारी तैयारी पूरी कर ली है। मतगणना के दौरान चप्पे - चप्पे पर पुलिस के अलावा सुरक्षा बलो के जवान तैनात रहेंगे। किसी को मतगणना स्थल के आसपास फटकने की इजाजत नहीं होगी। मतगणना होने तक सेंट्रल वेयर हाउस के आसपास आवाजाही पूरी तरह बंद होगी। पैदल भी कोई नहीं जा सकेगा। पूरे इलाके की किलेबंदी रहेगी।
ऐन वक्त पर मतगणना कराने वाले कर्मचारी का पता लगेगा
मतगणना कराने वाले कर्मचारियों के नाम का खुलासा बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े छह बजे किया जाएगा। इससे पहले कर्मचारियों के नाम को खुलासा नहीं होगा। कौन कर्मचारी, किस टेबिल पर होगा। यह मतगणना से पहले ही पता चलेगा। किसी को इस बारे में पहले कुछ पता नहीं होगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि कोई कर्मचारी प्रत्याशी से मिला न हो।
विज्ञापन
एक टेबिल पर रहेंगे चार कर्मचारी
सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के मुताबिक मतगणना के दौरान एक टेबिल पर पर्यवेक्षक , एक सहायक व एक केंद्रीय सेवारत कर्मचारी के अलावा चार कर्मचारी तैनात होगे।
मोबाइल अंदर लेकर जाने की नहीं होगी इजाजत
मतगणना के दौरान सेंट्रल वेयर हाउस में किसी को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रत्याशी , एजेंट व कोई सरकारी कर्मचारी भी मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल लेकर नहीं जाएगा। किसी के पास मोबाइल मिला तो कार्रवाई होगी।
नहीं निकलेगा जुलूस
मतगणना के दौरान परिणाम आने पर विजयी प्रत्याशी जुलूस नही निकाल पाएगा। सीडीओ के मुताबिक बिजनौर में धारा 144 लगी है। जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी।
मतगणना के दौरान रहेगा रूट डायवर्जन
मतगणना के दौरान नजीबाबाद मार्ग पर रूट डायवर्जन रहेगा। एसपी उमेश कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े छह बजे से मतगणना खत्म होने तक बिजनौर से नजीबाबाद जाने वाले वाहन मंडावर से किरतपुर होकर नजीबाबाद जाएंगे। नजीबाबाद से बिजनौर आने वाले वाहन ,रोडवेज बस किरतपुर से अकबराबाद ,कोतवाली देहात होकर बिजनौर आएगी। बिजनौर में सेंट मेरी चौराहे से रोडवेज बसों के अलावा किसी अन्य भारी वाहन को किरतपुर की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
मतगणना स्थल तक जाना होगा पैदल
सेंट्रल वेयर हाउस के दोनों ओर सड़क पर बैरिकेडिंग लगी होगी। बैरिकेडिंग के पास ही मतगणना के लिए जाने वालों के वाहन खड़े होगी। बैरिकेडिंग मतगणना स्थल तक सभी पैदल जाएगे।