फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Deceased dependent job-holder terminates services of principal

Bijnor News: मृतक आश्रित नौकरी पाने वाले प्रधानाध्यापक की सेवा समाप्त

Fri, 07 Feb 2025 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Deceased dependent job-holder terminates services of principal
माता-पिता के सेवारत रहते अनुकंपा पर पा ली थी नौकरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। माता-पिता के सेवारत रहते अनुकंपा पर मृतक आश्रित की नौकरी पाने के आरोप में बीएसए योगेंद्र कुमार ने शिक्षक धर्मेंद्र कुमार चौहान की सेवा समाप्त कर दी है। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने तथ्यों को छिपा नौकरी प्राप्त की थी। वर्तमान में शिक्षक धामपुर ब्लाॅक के लतीफपुर के प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात था।
बीएसए ने यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी धामपुर की जांच आख्या के आधार पर की। बीएसए ने बताया कि कोतवाली देहात के करौंधा चौधर गांव के एक व्यक्ति ने संबंधित शिक्षक धर्मेंद्र कुमार चौहान की आईजीआरएस पर शिकायत की थी। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सूचनाएं भी मांगी थीं।
विज्ञापन

शिकायत थी कि शिक्षक की नियुक्ति इनके पिता बाबूराम की मृत्यु के बाद अनुकंपा के आधार पर हुई। जबकि नियुक्ति के समय इनकी मां भगवती देवी गांव के ही कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसेड़ा उबार में तैनात थी। बीईओ धामपुर एमएल त्रिवेदी से मामले की जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच कर रिपोर्ट 20 सितंबर को उपलब्ध करा दी गई थी। बीएसए के स्तर से कार्रवाई की गई है। धर्मेंद्र कुमार की तैनाती कब हुई थी, किस अधिकारी के कार्यकाल में हुई थी, इसका पता लगा पाना तत्काल संभव नहीं है।



शिकायतकर्ता पर द्वेष भावना रखने का आरोप
धर्मेंद्र कुमार चौहान का कहना है कि शिकायतकर्ता उससे द्वेष भावना रख पैसे की डिमांड करता है। उनकी मृतक आश्रित नियुक्ति नियमानुसार हुई है। कुछ छुपाया नहीं गया है। वह बीएसए के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed