फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Debtors of Government Department Energy Corporation more than the general public

आम जनता से ज्यादा सरकारी विभाग ऊर्जा निगम के कर्जदार

Mon, 27 Sep 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Debtors of Government Department Energy Corporation more than the general public
आम जनता से ज्यादा सरकारी विभाग ऊर्जा निगम के कर्जदार
विज्ञापन

धामपुर। सरकार की ओर से विद्युत निगम के अधिकारियों पर बकाया वसूली के लिए दबाव बनाया जा है, लेकिन आम जनता से ज्यादा बकाया सरकारी विभागों पर है। जिसे जमा कराने की अधिकारियों को चिंता नहीं है और जनता को मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी जाती है। विद्युत वितरण मंडल धामपुर में विभिन्न सरकारी विभागों पर बिजली का करीब 1905 लाख रुपये बकाया है। इनमें से सबसे अधिक करीब 1730 लाख रुपये की बकाया बेसिक शिक्षा विभाग पर हैं। विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी बकाया को जमा नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण विद्युत निगम का बकाया इन विद्यालयों पर निरंतर बढ़ता जा रहा है।
विद्युत वितरण मंडल धामपुर में बिजली के चार डिवीजन धामपुर प्रथम, धामपुर द्वितीय, नगीना और नजीबाबाद शामिल हैं। विद्युत वितरण मंडल धामपुर के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र प्रसाद बताते हैं कि धामपुर मंडल में बेसिक शिक्षा विभाग पर 1730 लाख रुपये बकाया हैं। कई बार पत्रों के माध्यम से संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अभी तक कोई भी संज्ञान नहीं लिया जा सका है। पंचायत राज विभाग पर 51 लाख, चिकित्सा विभाग पर 73 लाख, महिला एवं बाल कल्याण विभाग पर 69 लाख रुपये की बिजली बकाया है। ग्राम पेयजल योजना समिति पर करीब 216 लाख बकाया है। यह बकाया काफी पुरानी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निजी उपभोक्ताओं से भी बिजली बकाया जमा किए जाने का आग्रह किया जा रहा है। गांवों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। नोटिसों के माध्यम से भी बाकीदारों को सचेत कर जमा करने का आग्रह किया जा रहा है। लेकिन लक्ष्य अनुरूप सकारात्मक रिजल्ट निकलता नजर नहीं आ रहा है। उधर, सरकार ने बकाया पर किसानों के बिजली के कनेक्शनों के न काटे जाने पर रोक लगा दी है। जिससे निगम के सामने और बड़ी दिक्कत पैदा हो गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बकाया नजीबाबाद डिवीजन पर
अधिकारियों का कहना है कि बेसिक शिक्षा पर सबसे ज्यादा बकाया करीब 850 लाख नजीबाबाद डिवीजन पर, 400 लाख रुपये बकाया धामपुर द्वितीय डिवीजन पर और 318 लाख की बकाया धामपुर प्रथम पर और करीब 163 लाख की बकाया नगीना डिवीजन पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed