{"_id":"6279532a064d643a3d04fd1d","slug":"debris-of-play-school-room-fell-two-nursery-children-injured-nazibabad-news-mrt587912587","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्ले स्कूल के कक्ष का मलबा गिरा, नर्सरी के दो बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्ले स्कूल के कक्ष का मलबा गिरा, नर्सरी के दो बच्चे घायल
विज्ञापन
नजीबाबाद के ग्लोबल प्ले स्कूल में फर्नीचर पर गिरा छत का मलवा।
- फोटो : NAZIBABAD
प्ले स्कूल के कक्ष का मलबा गिरा, नर्सरी के दो बच्चे घायल
नजीबाबाद। नगर की घनी आबादी के बीच खस्ताहाल भवन में चल रहे प्ले स्कूल के कक्ष की छत का मलबा गिर गया। हादसे में दो बच्चे घायल हो गए। संयोग से मध्यावकाश था जिस कारण जिस कारण बड़ा हादसा टल गया।
एमडीकेवी मार्ग पर मोहल्ला टकसाल में ग्लोबल किड्स प्ले स्कूल संचालित है। सोमवार को लगभग 10:30 बजे स्कूल में मध्यावकाश चल रहा था। इसी दौरान एलकेजी कक्षा की खस्ताहाल कड़ीनुमा छत का मलबा भरभराकर गिर गया। संयोग से अधिकांश विद्यार्थी और शिक्षिका कक्षा से बाहर थे। बताया जाता है कि घटना में दो बच्चे अलिस्बा और अफ्फान घायल हो गए। घायल बच्चों को तत्काल चिकित्सा सुविधा दिलाई गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी ली। स्कूल में नर्सरी से कक्षा एक तक करीब 100 बच्चे पढ़ते हैं।
स्कूल में लटका ताला, बैरंग लौटे बीईओ
नजीबाबाद। बीएसए जयकरण यादव के निर्देश पर प्रभारी बीईओ चरण सिंह, एआरपी मोबीन हसन मौके पर पहुंचे। तब तक स्कूल में ताला लटक चुका था। बीईओ चरण सिंह ने बताया कि स्कूल संचालक का मोबाइल फोन बंद आने से संपर्क नहीं हो सका है। उन्होंने संबंधित स्कूल संचालन से संबंधित मामलों की जांच कर कार्रवाई की बात कही। उधर, बीएसए ने खस्ताहाल भवन में स्कूल संचालन पर तत्काल रोक लगा दी।
विज्ञापन
रायपुर मार्ग पर है स्कूल का अपना भवन
ग्लोबल एकेडमी का रायपुर मार्ग पर अपना नवनिर्मित भवन है। कई वर्ष पूर्व ग्लोबल एकेडमी का शिक्षण कार्य एमडीकेवी रोड स्थित किराये के भवन में चल रहा था। नया भवन बनने के बावजूद स्कूल संचालक की ओर से नगर के बच्चों के लिए पुराने भवन में ही किड्स प्ले स्कूल संचालित किया जा रहा है।
बदहवास पहुंचे अभिभावक
स्कूल की छत गिरने की सूचना पर स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने बच्चे सकुशल मिलने पर राहत की सांस ली। अभिभावकों ने खस्ताहाल भवन में अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजने का फैसला लिया है।