फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Death of contract sweeper, ruckus

संविदा सफाई कर्मी को ठंड से हृदयाघात, मौत

Sat, 09 Jan 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Death of contract sweeper, ruckus
धामपुर पालिका में सफाई कर्मी की मौत के बाद हंगामा कर रहे कर्मियों को समझाकर शांत कराते पालिकाध्य - फोटो : DHAMPUR
संविदा सफाई कर्मी की मौत, हंगामा
विज्ञापन

धामपुर। नगर पालिका में संविदा पर कार्यरत एक कर्मचारी की रैन बसेेरे पर लगी ड्यूटी से रात में घर जाने के बाद हार्ट अटैक से मौत हो गई। कर्मी की अचानक मौत की खबर मिलने से पालिका के अन्य सफाई कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सफाई ड्यूटी पर जाने से पहले पालिका में एकत्र हुए। सफाई कर्मी की हुई मौत के लिए पालिका के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए घंटों हंगामा किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष की सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह और बाबू चेतन सिंह से नोकझोंक हुई। मृतक कर्मचारी के परिवार से दो सदस्यों को ठेके पर नौकरी देने, मृतक की विधवा पत्नी को पेंशन और मृतक का क्लेम दिलाने का भरोसा देकर किसी तरह से शांत किया।
गौरतलब है कि पालिका के अधिकारियों की मनमानी को लेकर सफाई कर्मचारी शुक्रवार को भी पालिकाध्यक्ष से मिले थे। आरोप लगाया कि सफाई कराने की बजाय उनकी ड्यूटी अन्यत्र स्थानों पर लगाई जा रही है। आरोप है कि गांव जैतरा निवासी 50 वर्षीय नरेश पालिका में संविदा पर सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत था। विरोध करने के बाद भी पालिका के अधिकारियों ने नरेश की ड्यूटी रात में रैन बसेरे पर लगाई था। बताया गया कि जब नरेश रात में ड्यूटी करने के बाद अपने घर जैतरा गया तो उसकी हालत बिगड़ गई। रात में ही नरेश को हार्ट अटैक आ गया और तड़के मौत हो गई है।
विज्ञापन

जैसे ही नरेश की मौत की खबर सफाई कर्मियों को मिली तो उनमें रोष व्याप्त हो गया। कर्मचारी सुबह पालिका पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि सफाई निरीक्षक और अधिकारियों की मनमानी के कारण ही सफाई कर्मियों का उत्पीड़न हो रहा है। आरोप लगाया कि अभी हाल में स्योहारा में भी एक महिला सफाई कर्मी की भी अधिकारियों और बाबुओं की मनमानी के कारण ही तीन दिन पहले मृत्यु हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता पालिका में हंगामा कर रहे सफाई कर्मियों के बीच में पहुंचे और उनकी व्यथा को सुना। पालिकाध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद काफी जद्दोजहद करने पर किसी तरह से सफाई कर्मी शांत हुए। सफाई कर्मियों की मांग पर पालिकाध्यक्ष ने भरोसा दिया कि उनकी जो मांगे हैं उनका निदान होगा। मृतक कर्मी के परिवार से ठेके पर दो सदस्यों को नौकरी, विधवा को पेंशन और भविष्य निधि का क्लेम दिलाने का प्रयास होगा। इस मौके पर संजीव कुमार, राजेश पवार, महीपाल सिंह, अजय, अमित, मनोज कुमार, बब्बू, महेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed