फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dead body of villager found

गुरुद्वारे गए ग्रामीण का शव मिला

Mon, 24 May 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Dead body of villager found
गुरुद्वारे गए ग्रामीण का शव मिला
विज्ञापन

अफजलगढ़ । गांव कटारमल में घर से गुरुद्वारे के लिए निकले एक ग्रामीण की लाश नदी किनारे मिला। पैर और नाक पर नोट के निशान मिले। पीड़ित परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर अस्पताल भेजा। उधर, एसपी पूर्वी तथा सीओ ने मौके पर पहुंचकर परिजनों सहित ग्रामीणों से पूछताछ की।

कोतवाली क्षेत्र के गांव कटारमल निवासी लालचंद्र पुत्र गणेशाराम ने बताया कि उसका भाई भजनलाल (50) रविवार शाम साढ़े छह बजे गुरुद्वारे में मत्था टेकने गया था, लेकिन रात 8 बजे तक घर नहीं लौटा। चिंतित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ गांव और आसपास ढूंढना शुरू किया, लेकिन मध्य रात्रि तक उसका कोई पता नहीं लगा। इसके बाद सोमवार सुबह उन्होंने फिर उनको तलाश करना शुरू किया। इसी दौरान सुबह करीब सात बजे उनका शव रामगंगा नदी पुल के किनारे पड़ा मिला। उसके एक पैर तथा नाक पर चोट के निशान मौजूद थे। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ सुनीता दहिया तथा कोतवाल नरेश कुमार पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे तथा मृतक के परिजनों तथा ग्रामीणों से जानकारी हासिल की। इसी बीच एसपी पूर्वी अनित कुमार तथा डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। वहीं मृतक की पत्नी प्रकाश कौर ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर सौंप कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस संबंध कोतवाल नरेश कुमार ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु के कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed