फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dead body of Shiva devotee found drowned in Ganga after three days, search for another continues

Bijnor News: तीन दिन बाद मिला गंगा में डूबे शिवभक्त का शव, दूसरे की तलाश जारी

Wed, 14 Aug 2024 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Dead body of Shiva devotee found drowned in Ganga after three days, search for another continues
हरिद्वार जाते समय सरवनपुर नहर पुल में गिरे थे बाइक सवार दो शिवभक्त
विज्ञापन

घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर मिला शिवभक्त का शव

संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद/जलालाबाद (बिजनौर)। पूर्वी गंगा नहर में गिरे शिवभक्त प्रदीप कुमार का शव बरामद हो गया है। उसके साथी सुरेंद्र का चौथे दिन भी सुराग नहीं लग सका। पुलिस और गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी है।
बरेली भोजीपुरा थाने के गांव कोडमपुर निवासी 16 वर्षीय प्रदीप और 17 वर्षीय सुरेंद्र गंगाजल लेने बाइक से हरिद्वार जाते समय शुक्रवार की रात सरवनपुर के निकट पूर्वी गंग नहर पुल में गिर गए थे। घटना के तुरंत बाद शिवभक्त युवकों की तलाश में तीन दिन तक प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाया। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पीएचसी और क्षेत्रीय गोताखोरों ने कई किलोमीटर तक नहर को खंगाला।
विज्ञापन

रानीपुर नंगला क्षेत्र के ग्राम प्रधान सुखवीर सिंह सहित क्षेत्र के ग्रामीणों ने शिवभक्तों की तलाश में रात दिन एक कर दिया। क्षेत्रीय ग्रामीणों अंकुश सेनी, विपिन, सुरेश, सूरज, अभिषेक, कपिल, सद्दाम आदि ने मंगलवार को सवेरे से नहर में उतर कर शिवभक्तों की तलाश की। घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर रानीपुर के निकट ग्रामीणों ने लापता प्रदीप का शव खोज निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह, सीओ देश दीपक सिंह, थाना प्रभारी संजय कुमार ने मृतक के परिजनों को शव मिलने की जानकारी दी। पोस्टमार्टम के बाद बरेली के थाना भोजीपुरा से आए शिवभक्त के परिजन शव को लेकर गंतव्य को रवाना हो गए।


शिवभक्तों के परिजनों को प्रशासन ने उपलब्ध कराई सुविधाएं
नहर में शिवभक्तों के गिरने के बाद से साथी शिवभक्त परिजन आदि नजीबाबाद में डेरा डाले रहे। प्रशासन की ओर से दुख में डूबे शिवभक्तों के साथियों और ग्रामीणों को चार दिन तक खाने और ठहरने की व्यवस्था कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed