फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dead body of missing youth found in jungle

लापता का शव जंगल में पड़ा मिला, परिजनों ने हत्या की आंशका जताई

Mon, 01 Mar 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found in jungle
गजरौला शिव। घर से लापता युवक का शव रविवार को गांव के जंगल में नहर के समीप मिला। इस पर परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने ससुर व साले को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के गांव अमीपुर सुधा उर्फ जंदरपुर निवासी 30 वर्षीय इकरामुद्दीन ऋषिकेश में कबाड़ी का काम करता था। उसकी पत्नी गुलशन व दो पुत्री भी उसके साथ रहती थीं। परिजनों के मुताबिक एक सप्ताह पूर्व इकरामुद्दीन पत्नी व बच्चों के साथ गांव आया था। वह शनिवार दोपहर बाहर गया परंतु घर नहीं लौटा। परिजनों द्वारा तलाशने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। उसकी पत्नी गुलशन परिजनों व ग्रामीणों के साथ रविवार दोपहर तलाश करते हुए गांव गजरौला स्थित बिजलीघर के पीछे आम के बाग के समीप पहुंचे तो नहर के समीप एक गड्ढे में शव मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

इकरामुद्दीन के चेहरे व गले पर चोट के निशान देख परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस को मौके से शराब के आधा दर्जन पाउच भी मिले। वहीं, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, पुलिस ने नगीना के मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा निवासी मृतक के ससुर बाबू व साले दानिश को हिरासत में लिया है। घटना की जानकारी पाकर जंदरपुर में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इस पर सीओ ने पुलिस बल के साथ ग्राम जंदरपुर में पैदल मार्च किया। वहीं, मृतक के भाई की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed