फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dead body of middle aged man found on highway side

Bijnor News: हाईवे किनारे अधेड़ व्यक्ति का शव मिला

Fri, 30 Dec 2022 08:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 08:51 PM IST
विज्ञापन
Dead body of middle aged man found on highway side
मंडावली। हाईवे किनारे शीशम के पेड़ के नीचे एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मंडावली निवासी सोनू (40 वर्ष) पिछले तीन दिनों से कड़ाके की ठंड में हाइवे किनारे एक शीशम के पेड़ के नीचे रह रहा था। शुक्रवार को सोनू की मौत हो गई। सूचना पर एसआई शेरसिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। घटनास्थल के पास आरा मशीन के स्वामी सुशील कुमार ने बताया कि सोनू के परिवार में कोई नहीं था और वह कुछ समय से शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार था। पुलिस ने सोनू की मौत की सूचना उसकी बहन गांव पीतमगढ़ निवासी सविता और उसके पति मांगेराम को दी। मंडावली पुलिस ने सोनू के शव को उसकी बहन के सुपुर्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed