फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dead body of gangster Munir handed over to ashes

Bijnor News: गैंगस्टर मुनीर के शव को किया सुपुर्द-ए-खाक

Wed, 23 Nov 2022 07:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of gangster Munir handed over to ashes
बिजनौर के स्योहारा क्षेत्र के सहसपुर में बदमाश मुनीर का शव पहुंचने पर उमड़ी भीड़। - फोटो : BIJNOR
गैंगस्टर मुनीर के शव को किया सुपुर्द-ए-खाक
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। क्षेत्र के कस्बा सहसपुर निवासी एनआईए अफसर तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना की हत्या करने वाले गैंगस्टर मुनीर का शव मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे सहसपुर उसके घर पहुंचा। मुनीर का शव घर पहुंचते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद कस्बे के ही कब्रिस्तान में ही उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) के डिप्टी एसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना की हत्या में कोर्ट ने मुनीर को फांसी सुनाई थी। फांसी की सजा के बाद से मुनीर सोनभद्र जेल में बंद था। जेल में उसकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद मुनीर को जिला अस्पताल और फिर बीएचयू में भर्ती कराया गया। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुनीर के मौत के बाद उसकी मां और बहन डॉ. सिदरा बनारस से उसका शव दोपहर 2:55 मिनट पर लेकर घर पहुंचीं। मुनीर के शव के इंतजार में सुबह से ही घर पर लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। तंजील हत्याकांड के बाद से सुर्खियों में आए मुनीर को देखने के लिए काफी भीड़ पहुंची। मंगलवार को मुनीर के शव को जनाजे की नमाज के बाद करीब साढ़े चार बजे सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed