फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dead body of bank cashier found on road side

बैंक कैशियर का सड़क किनारे मिला शव

Thu, 24 Dec 2020 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Dead body of bank cashier found on road side
बैंक कैशियर का सड़क किनारे मिला शव
विज्ञापन

नहटौर। बैंक ड्यूटी से बाइक द्वारा घर जा रहे कैशियर का शव सड़क किनारे पानी के गड्ढे में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

कोतवाली देहात के गांव बनखला का रहने वाला राहुल कुमार (35) नहटौर के एसबीआई की शाखा में कैशियर के पद पर कार्य करता था। वह बैंक से ड्यूटी करने के बाद मंगलवार शाम अपने घर के लिए बाइक से निकला था। नहटौर किरतपुर मार्ग पर मंगलवार रात्रि लगभग 12 बजे गश्त के दौरान 112 डायल पुलिस को एक बाइक रास्ते में खड़ी मिली। उन्होंने पास में जाकर देखा तो राहुल का शव सड़क किनारे पानी के गड्ढे में पड़ा था। पुलिस ने मृतक का शव पानी से बाहर निकाला। सूचना पर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह, एसपी देहात संजय सागर, सीओ धामपुर अजय मौके पर पहुंचे। उधर घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed