{"_id":"698cd039aff14849490df787","slug":"dead-body-of-a-youth-found-feared-to-have-died-of-illness-bijnor-news-c-27-1-bij1007-172168-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: युवक का शव मिला, बीमारी से मौत होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: युवक का शव मिला, बीमारी से मौत होने की आशंका
विज्ञापन
झालू। मोहल्ला नसिरियान निवासी पंकज (21) पुत्र जयप्रकाश का शव बुधवार सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को अवगत कराया। प्रथम दृष्ट्या उसकी मौत बीमारी से होने की आशंका जताई गई है।
परिजनों के अनुसार मंगलवार को पंकज के पेट में तेज दर्द हुआ था। उसे उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां से दवा लेने के बाद वह घर लौट आया था। रात में किसी समय वह बिना बताए घर से निकल गया।
देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। बुधवार सुबह मोहल्ला मिर्दगान के सड़क किनारे कुछ लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
शव की पहचान होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अविवाहित था और परिवार में तीन भाई व दो बहनें हैं।