फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dead body, husband and mother-in-law found hanging from fan

पंखे से लटका मिला शव, पति और सास गिरफ्तार

Tue, 29 Dec 2020 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Dead body, husband and mother-in-law found hanging from fan
पंखे से लटका मिला शव, पति और सास गिरफ्तार
विज्ञापन

स्योहारा। एक महिला का शव पंखे से लटका मिला। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव मुकरपुरी में रविवार शाम प्रीति (30) पत्नी रोहित का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर विवाहिता के परिजन भी मौके पर आ गए। उन्होंने अपनी बेटी की दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। विवाहिता के पिता ने पति, सास, सुसर, जेठ आदि के विरुद्ध दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पिता ने बताया कि रविवार शाम प्रीति के मरने की सूचना मिली। आकर देखा तो गले में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा था। वह बेड पर पड़ी थी और बाकी रस्सी पंखे पर बंधी थी। इन लोगों ने दहेज के लिए मेरी बेटी की हत्या कर दी है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता लग पाएगा। पुलिस टीम को जांच के लिए जांच के लिए लगा दिया गया है जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि महिला के पति रोहित और सास पुष्पा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed