फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dead body found with police picket

पुलिस पिकेट के पास शव मिला

Wed, 04 Dec 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dead body found with police picket
पुलिस पिकेट के पास शव मिला
विज्ञापन

नगीना। जौहर द्वार के पास पुलिस पिकेट के करीब एक 36 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई।
बुधवार की सुबह कोतवाली रेलवे फाटक के सामने स्थित पुलिस पिकेट से कुछ ही दूरी पर एक दुकान के सामने सड़क पर एक शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। युवक की पहचान नगर के मोहल्ला कलालान निवासी 36 वर्षीय फुरकान के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की युवक की नाक पर खून लगा था और कहीं किसी प्रकार का कोई घाव आदि नहीं था। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक फुरकान के पिता सुल्तान अहमद ने बताया की उनका फुरकान व उसकी पत्नी राबिया से विवाद चल रहा है। इस कारण उन्होंने करीब एक साल पहले ही दोनों को अपनी समस्त चल अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया था। उसका पुत्र काफी दिन से घर नहीं आया था। फुरकान की पत्नी राबिया ने पुलिस को बताया की उसका पति मानसिक रूप से कमजोर था तथा नशे का आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed