फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dead body

विवाहिता की हत्याकर शव जलाया

Tue, 12 May 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Dead body
विवाहिता की हत्याकर शव जलाया
विज्ञापन

रायपुर सादात (बिजनौर)। सोमवार शाम पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर धारदार हथियारों काट कर अपनी पत्नी की हत्या कर शव को बोरी में भरकर नहर के पास अपने खेत किनारे जला दिया। पुलिस ने पति और ससुर की निशानदेही पर विवाहिता के जले शव को बरामद कर लिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मुरादाबाद जनपद के कांठ थानांतर्गत ग्राम पैगंबरपुर निवासी रामपाल सिंह ने लगभग दस वर्ष पूर्व चंदनवाला निवासी चेतनपाल पुत्र महेंद्र पाल से की थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार काफी दान दहेज दिया था। आरोप है कि फिर भी चेतन और उसके परिवार वाले उसकी पुत्री रीना उर्फ रानी को प्रताड़ित करते रहते थे। कई बार रामपाल ने अपने दामाद को रुपये भी दिए फिर भी ससुराल वाले नहीं माने। दामाद चेतन ने अपने परिवार के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरी में भरकर अपने खेत पूरनपुर नहर के किनारे ले जाकर जला दिया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस तुरंत चंदनवाला गांव पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। रात में ही पुलिस ने चेतन और महेंद्र पाल को पकड़ लिया। मृतका के भाई आशाराम की तहरीर पर पुलिस ने चेतन पुत्र महेंद्र, महेंद्र पाल पुत्र नत्थू, जोगेंद्र पुत्र महेंद्र, ध्यान सिंह पुत्र नत्थू, काले पुत्र महेंद्र, विपिन कुमार पुत्र ब्रिजेश, कमलेश पत्नी महेंद्र पाल निवासी गण चंदनवाला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही शेष आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed