फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DCO took oath to stop the fraud

किसानों ने महापंचायत में डीसीओ को रिश्वत न लेने की दिलाई शपथ

Thu, 02 Sep 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
DCO took oath to stop the fraud
बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की महापंचायत में किसानों का शोषण किसी भी सूरत में न होने देने की बात कही गई। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह को घटतौली रोकने की शपथ दिलाई गई। गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल करने और विलंब भुगतान ब्याज सहित कराने की मांग की गई। बारिश के बाद भी महापंचायत में किसानों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बारिश में भी कलक्ट्रेट में आयोजित राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की महापंचायत में काफी संख्या में किसान पहुंचे। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि किसानों के गन्नों की क्रय केंद्रों पर घटतौली हो रही है और अफसर रिश्वत लेकर कमरों में बैठे रहते हैं। किसानों को भुगतान नहीं मिल रहा है। तीन साल से गन्ने के दाम तक नहीं बढ़ाए हैं। अब किसानों से घोषणापत्र में जमीन की खसरा खतौनी जमा करने को भी कहा जा रहा है। गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है। वेस्ट यूपी महासचिव कैलाश लांबा ने कहा कि अब कहीं घटतौली होगी तो अफसरों को जानकारी नहीं दी जाएगी। जिला गन्ना अधिकारी को कार्यालय से सीधे सेंटर पर ले जाएंगे और घटतौली पकड़वाई जाएगी। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह मिल अफसरों को लेकर किसानों के बीच आए। किसानों के कहनेे पर घटतौली न होने देने की शपथ ली। बताया कि किसानों को घोषणापत्र में खसरा खतौनी और हिस्सा फाड़ जमा करने की अनिवार्य समाप्त कर दी गई है। किसानों ने गन्ना बकाया भुगतान ब्याज सहित कराने की मांग की। महापंचायत में गौरव कुमार, अंकुर चौधरी, राजपाल भगत, कलवा सिंह, महेंद्र सिंह, ओमराज सिंह, कपिल, सुरेंद्र सिंह, निखिल, ओमराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed