दयावती मोदी एकेडमी मेरठ अव्वल
बिजनौर। माडर्न एरा पब्लिक स्कूल में शनिवार को आयोजित 18 वीं अखिल भारतीय देशबंधु गोल्ड कप मेमोरियल अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में दयावती मोदी एकेडमी मेरठ अव्वल रहा। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 20 स्कूलों ने प्रतिभाग किया। दी सिक्रेट ऑफ लाइफ इज नॉट इंज्वाय बट एजूकेशन थ्रो एक्सपीरियंस विषय पर अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक अनिल चौधरी, अनिता चौधरी, प्रधानाचार्या सीमा विश्वास ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रतियोगिता में केएल इंटर नेशनल स्कूल मेरठ, दयावती मोदी एकेडमी मेरठ, फादरसन सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल चांदपुर, प्रियंका माडर्न स्कूल धामपुर, आरआर पब्लिक स्कूल, वालिया ग्लोबल एकेडमी नजीबाबाद, माडर्न पब्लिक स्कूल मुरादाबाद, नोबेल पब्लिक स्कूल गजरौला, सेंट मैरी कांवेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल धामपुर, क्राइस्ट जयंती स्कूल नजीबाबाद, ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर, माडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर, डीडीपीएस बिजनौर, एमकेडी चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल धामपुर, गुरु तेग बहादुर पब्लिक नूरपुर, केएस चिल्ड्रंस एकेडमी कोतवाली देहात, पुष्प निकेतन स्कूल धामपुर, श्रेया पब्लिक स्कूल नजीबाबाद, डीएवी पब्लिक स्कूल कोटद्वार, दी दून वैली पब्लिक स्कूल सहारनपुर शामिल रहे। इसमें दयावती मोदी एकेडमी मेरठ विजेता रहा, जबकि दी दून वैली पब्लिक स्कूल सहारनपुर उप विजेता रहा। निर्णायक मंडल में भारतीय इंटर नेशनल स्कूल रुद्रपुर की प्रिंसिपल शिखा गौतम, वर्धमान कॉलेज के पूर्व प्राचार्य राजहंस गुप्ता, माडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर की एक्जीक्यूटिव मेंबर अनीता चौधरी शामिल रहे।