फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Daughters of the district increased pride

जनपद की बेटियों ने बढ़ाया गौरव

Fri, 25 Jan 2019 12:29 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Fri, 25 Jan 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Daughters of the district increased pride
राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता की बिजनौर की विजेता टीम। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर शाहजहांपुर में आयोजित सीनियर महिला राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में जनपद की छह बेटियों ने प्रतियोगिता जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस उपलब्धि पर टीम को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।  
विज्ञापन

जिला शाहजहांपुर के हथौड़ा बुजुर्ग स्थित जदुन्नाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 से 23 जनवरी तक टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के सभी जिलों की टीम ने प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट में बिजनौर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बिजनौर का फाइनल मुकाबला मुरादाबाद से हुआ। इसे बिजनौर की टीम ने 5-3 से हराया।
विज्ञापन

कोच ने बताया कि सभी छह खिलाड़ी पिछले चार साल से स्टेडियम में आकर उनसे हॉकी के गुर सीख रही हैं। जिला खेल कार्यालय की हॉकी कोच चित्रा चौहान के अनुसार जिले की टीम में  शामिल बिजनौर के मोहल्ला खत्रियान निवासी उदल सिंह की होनहार पुत्री सलोनी और मोहल्ला चाहशीरी बी-24 निवासी बाबूराम की पुत्री संध्या 12 वीं की छात्रा हैं। जबकि आवास विकास कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह की बेटी खुशबू रानी, बकली कॉलोनी निवासी नंदराम की पुत्री मोनिका पुत्री नंदराम बीए में अध्ययनरत है। इसके अलावा मनोज कुमार की बेटी शिल्पी गौतम एमए, मोहल्ला जाटान निवासी राखी कक्षा सातवीं की छात्रा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed