फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Daughters are bringing glory to the district in sports

Bijnor News: खेल में जनपद का नाम रोशन कर रहीं बेटियां

Mon, 12 Jan 2026 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Daughters are bringing glory to the district in sports
बरुकी। जनपद की बेटियां खेलों के क्षेत्र में परचम लहरा रहीं हैं। कई महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहीं हैं। खेल के क्षेत्र में उनकी लंबी उड़ान जारी है।
विज्ञापन

ग्राम कोतवाली देहात निवासी मेघना सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर है। मेघना सिंह ने क्रिकेट के तीनों प्रारूप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। मेघना सिंह पिछले विश्व कप में भारतीय टीम की सदस्य रहीं थी। कॉमनवेल्थ गेम में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य रह चुकीं मेघना रेलवे की ओर से खेलती हैं।
विज्ञापन


ग्राम शादीपुर निवासी निष्ठा गुप्ता तीरंदाजी में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। हाल ही में रांची में संपन्न हुए एसजीएफआई खेलों में एक स्वर्ण पदक, एक रजत तथा एक कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। दिसंबर में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संपन्न हुई जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक जीता तथा इटानगर में सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम स्वाहेड़ी निवासी ख्याति चौधरी अंतरराष्ट्रीय शूटर हैं। जकार्ता में संपन्न हुई जूनियर एशियाई चैंपियनशिप में ख्याति टीम स्पर्धा में स्वर्ण तथा व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीत चुकी है। ख्याति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर रही है।

जनपद की आकांक्षा चौधरी अंतरराष्ट्रीय पैरा शूटर हैं। हाल ही में भोपाल में संपन्न हुई 68वीं नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में आकांक्षा ने दो स्वर्ण पदक जीते। आकांक्षा को प्रदेश का प्रमुख रानी लक्ष्मीबाई खेल पुरस्कार मिल चुका है। गत वर्ष उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया था।


ग्राम डल्लू धनौरा निवासी मनीषा योग में राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीत चुकी है। मनीषा योग शिक्षक सरबजीत त्यागी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। मनीषा योग से महिलाओं को जोड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed