फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Daughter-in-law killed father-in-law by poisoning him

Bijnor News: पुत्रवधू ने ससुर को जहर देकर मार डाला

Wed, 09 Oct 2024 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law killed father-in-law by poisoning him
सास ने पुत्रवधू के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पुत्र और पुत्रवधू को हिरासत में लिया




वाद न्यूज एजेंसी


नूरपुर (बिजनौर)। गांव एड़वा निवासी छोटेलाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे लकवे की बीमारी से ग्रसित थे। उनकी पत्नी ने पुत्रवधू पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुत्र और पुत्रवधू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही दोनों को हिरासत में ले लिया है।

गांव एड़वा निवासी छोटेलाल (48) पुत्र खैराती सिंह की सोमवार-मंगलवार की रात में हालत बिगड़ गई। उन्हें गोहावर और नूरपुर के बाद मुरादाबाद ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी पत्नी मिथलेश की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बताया कि छोटेलाल काफी समय से लकवे की बीमारी से ग्रस्त थे। उनके दो पुत्र हैं, जिनमें से बड़े बेटे लोकेंद्र की शादी हो चुकी है। आरोप है कि लोकेंद्र की पत्नी सुशीला आए दिन छोटेलाल से झगड़ा करती थी। आरोप है कि जब वह घर में आई तो छोटेलाल ने पुत्रवधू की इशारा करते हुए जहरीला पदार्थ देने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ राजेश सोलंकी, थाना प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर के आरोपों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed