{"_id":"5f206a8b8ebc3ea08b5c0fa9","slug":"date-for-submission-of-board-examination-fees-should-be-extended-bijnor-news-mrt4935391150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा फीस जमा करने की तारीख बढ़ाई जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा फीस जमा करने की तारीख बढ़ाई जाए
विज्ञापन

बिजनौर। शिक्षक नेता तथा पूर्व विधान परिषद सदस्य हरि सिंह ढिल्लो ने कोरोना महामारी के कारण यूपी बोर्ड परीक्षा फीस जमा करने की तारीख बढ़ाने की मांग की है। मामले में उन्होंने डिप्टी सीएम और माध्यमिक शिक्षा मंत्री को इस संबंध में पत्र भेजा है।
हरि सिंह ढिल्लो अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। इस बीच उन्हें बोर्ड की फीस जमा करने की तारीख बढ़ाने के लिए फोन आए हैं। उन्होंने डिप्टी सीएम को पत्र भेजा है। कहा है कि कोरोना महामारी के कारण स्कूल चार माह से बंद हैं। ग्रामीणों का थोड़ा बहुत काम चला है। स्कूलों का अभिभावकों से व्यापक संपर्क हो नहीं रहा है। बार-बार बुलाने पर भी अभिभावक स्कूल नहीं आ रहे हैं। बोर्ड की फीस जमा करने की आखिरी तारीख निकट है। छात्रों का पंजीकरण शुल्क भी जमा होना है। ऐसी विषम परिस्थिति में अनेक छात्र फीस जमा करने से वंचित रह सकते हैं। इसलिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त की जाए।