फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dashanan's effigy is small, Meghnath's effigy is not made

दशानन का पुतला छोटा, मेघनाथ का पुतला नहीं बना

Thu, 22 Oct 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dashanan's effigy is small, Meghnath's effigy is not made
दशानन का पुतला छोटा, मेघनाथ का पुतला नहीं बना
विज्ञापन

बिजनौर। रामलीला मैदान में दशहरा पर केवल रावण का पुतला दहन होगा। मेघनाथ का पुतला इस बार नहीं दहन किया जाएगा। समिति की ओर से केवल एक ही पुतला बनवाया गया है। बिजनौर के कारीगरों ने पुतला बनाने से हाथ खड़े कर दिए थे। एक पुतला बनाने के वे दोगुने दाम मांग रहे हैं। अब पुतला मीरापुर में बन रहा है।
रामलीला समिति की ओर से हर साल दशहरा पर रावण के साथ मेघनाथ का पुतला दहन किया जाता था। इससे पहले इनके साथ कुंभकरण का पुतला भी दहन किया जाता था। कोरोना के चलते रावण के पुतले को भी इस बार छोटा कर दिया गया है। रावण का पुतला केवल 25 फीट का बन रहा है। इससे पहल रावण पुतला 60 फीट और मेघनाथ का पुतला 55 फीट का होता था। इस बार केवल रावण पुतला ही दहन करने का निर्णय लिया गया है। बिजनौर के कारीगर इस्लाम, अकरम व बुददू ने पुतला बनाने से हाथ खड़े कर दिए थे।
विज्ञापन

रामलीला समिति के मुख्य संरक्षक संजय गुप्ता के मुताबिक बिजनौर के ये कारीगर रावण का पुतला बनाने के डेढ़ लाख रुपये मांग रहे थे। इतने रुपयों में रावण व मेघनाथ के पुतले बनते थे। पिछले साल भी बिजनौर के कारीगरों ने पुतला बनाने में आनाकानी की थी। उन्होंने नहटौर के कारीगरों से दोनों पुतले बनवाए थे। इस बार मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर के कारीगरों से पुतला बनवाया है। रावण का 25 फीट का पुतला मीरापुर के कारीगरो ने 65 हजार रुपये में बनाया है। पुतले के साथ आतिशबाजी भी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस बार केवल रावण का पुतला ही दहन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed