फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dangerous journey on Kotwali road, alcohol tanker overturned

कोतवाली मार्ग मतलब खतरों का सफर, एल्कोहल का टैंकर पलटा

Wed, 10 Aug 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dangerous journey on Kotwali road, alcohol tanker overturned
बिजनौर-कोतवाली मार्ग पर पलटा एल्कोहल का टैंकर। - फोटो : BIJNOR
कोतवाली मार्ग पर खतरों का सफर, एल्कोहल का टैंकर पलटा
विज्ञापन

कोतवाली देहात/बिजनौर। पानीपत-खटीमा निर्माणधीन हाईवे वाया कोतवाली देहात का सफर खतरों से खाली नहीं है। बारिश शुरू होते ही इस मार्ग पर कीचड़ भर गया है। सोमवार की देर रात एल्कोहल से भरा टैंकर पलट गया। पिछले कुछ दिनों में कई वाहन मार्ग पर पलट गए हैं। इसके निर्माण में वैकल्पिक व्यवस्था को दरकिनार किया गया। इसी कारण यह परेशानी हो रही है। टैंकर से लूट व आग न लग जाएं। इसके लिए पुसिल व दमकल तैनात की गई।
पानीपत-खटीमा हाईवे का निर्माणा चल रहा है। निर्माणाधीन हाईवे पर डायवर्जन का संकेतक नहीं लगा होने की वजह से सोमवार रात एल्कोहल का टैंकर मिट्टी में धंसकर पलट गया। द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज बुंदकी से एक टैंकर एल्कोहल भरकर चला और कोतवाली देहात से आगे निकला, तो निर्माणाधीन हाईवे व पुल के बाईपास पर डाली गई मिट्टी में फंसने के कारण ग्राम महेश्वरी जट के पास पलट गया। टैंकर के पलट जाने की सूचना से ही आबकारी विभाग में हड़कंप मचा और आनन फानन कोतवाली देहात पुलिस को सूचना दी गई। रात में ही पुलिस फोर्स को टैंकर के पास तैनात कर दिया गया। साथ ही दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

कच्चे ही छोड़ दिए गए वैकल्पिक मार्ग
बिजनौर से कोतवाली देहात तक दर्जन भर से अधिक पुलों का निर्माण किया जा रहा है। पुल निर्माण के लिए वैकल्पिक बाईपास बनाए गए हैं। इन बाईपास पर भी काली सड़क बनाकर दी जानी थी, लेकिन इन्हें यूं ही मिट्टी और पत्थर डालकर छोड़ दिया गया। वाहनों की आवाजाही होने की वजह से इन बाईपास पर गड्ढ़े बन गए। कोतवाली देहात के पास एक नहर के पुल का निर्माण किया जा रहा है। जिसके बाईपास पर गहरा गड्ढ़ा बना हुआ है। भारी वाहन उस गड्ढ़े में तेजी से गुजरने पर नहर में भी पलट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माणधीन हाईवे पर आए दिन पलट रहे वाहन
बिजनौर से कोतवाली देहात मार्ग पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे का हिस्सा बन चुकी है, जिसका निर्माण हो रहा है। हालांकि बिजनौर से शादीपुर तक सड़क ठीक कर ली गई है, लेकिन शादीपुर से आगे कोतवाली देहात तक सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हैं। निर्माणाधीन होने की वजह से इस सड़क पर आए दिन वाहन पलट रहे हैं। पिछले दिनों की एक रोडवेज बस गड्ढे में पलट गई थी। हालांकि गनीमत यह रही कि उसमें कोई घायल नहीं हो पाया था।

क्या कहते हैं क्षेत्र के लोग
ग्राम मसूरी निवासी अरुण कुमार बताते हैं कि वह प्रतिदिन महेश्वरी जट से बिजनौर जाते हैं। गत एक वर्ष से भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम महेश्वरी जट्ट निवासी मुकेश कुमार का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए कई स्थानों पर मिट्टी डाल दी गई है। जो जरा-सी बारिश में दलदल में तब्दील हो जाती है। ग्राम फरीदपुर मान निवासी प्रदीप गौतम का कहना है मार्ग पर वैकल्पिक मार्ग की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्राम शाहपुर सैदू निवासी विकास कुमार का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान कई बार लापरवाही बरती गई है। सड़क पर कई बार बजरी डालकर छोड़ दी गई है, जिससे दुपहिया वाहन फिसलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed