{"_id":"6589d1112897f5551e014954","slug":"danger-of-power-line-looming-in-siddhabali-colony-bijnor-news-c-41-1-nzb1003-5663-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: विद्युत लाइन का खतरा मंडरा रहा सिद्धबली कॉलोनी में खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: विद्युत लाइन का खतरा मंडरा रहा सिद्धबली कॉलोनी में खतरा
विज्ञापन
नजीबाबाद। सिद्धबली विहार रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन कॉलोनी की समस्याएं जिला प्रशासन के समक्ष रखेगी। एसोसिशन ने कॉलोनाइजर से कॉलोनी पर जा रहे उच्च क्षमता की विद्युत लाइन के खतरे को दूर कराने की मांग की है।
एसोसिशन के अध्यक्ष प्रो. जेपी गुप्ता, उपाध्यक्ष राधे श्याम शर्मा, सचिव अमर सिंह ने कॉलोनी में उच्च क्षमता की विद्युत लाइन के कॉलोनी पर मंडरा रहे खतरे पर चिंता व्यक्त की। एसोसिशन ने काॅलोनी की बिजली और पेयजल आदि समस्याओं को दूर कराने को लेकर जल्द प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। जेपी गुप्ता का आरोप है कि कॉलोनाइजर की लापरवाही से काॅलोनी में उच्च क्षमता की विद्युत लाइन का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने विद्युत निगम और कॉलोनाइजर से विद्युत लाइन को हटाने की मांग की।
कॉलोनीवासियोें ने 10-10 केवी के ट्रांसफार्मरों के स्थान पर कॉलोनी में 400 केवी के ट्रांसफार्मर रखकर उपभोक्ताओं को एबीसी कंडक्टर के माध्यम से विद्युत आपूर्ति देने की मांग की। समस्याओं के संबंध में कॉलोनाइजर को भी नोटिस भेजने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
बैठक में प्रधानपति राकेश चौधरी, विपिन त्यागी, डा़ॅ दीपक त्रिपाठी, नवनीत आर्य, प्रमोद कुमार, मनेंद्र पाल आदि शामिल रहे।