{"_id":"6a6d08840fbdae5ec70c0c97","slug":"danger-of-leopard-on-kanwar-route-drone-cameras-will-be-used-for-vigilance-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-186435-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कांवड़ मार्ग पर गुलदार का खतरा, ड्रोन कैमरे से होगी सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कांवड़ मार्ग पर गुलदार का खतरा, ड्रोन कैमरे से होगी सतर्कता
विज्ञापन
नजीबाबाद- एसडीएम शैलेेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में ड्रोन कैमरे से गुलदार की निगरानी करती टीम
मंडावली/नजीबाबाद। कांवड़ यात्रा से जुड़े मार्ग पर गुलदार का खतरा मंडरा रहा है। गांव नियामतपुर, कनकपुर कला व बुंदकी मार्ग पर गुलदार की दस्तक ने प्रशासन के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। कांवड़ियों को सुरक्षित आवागमन देने के लिए गुलदार प्रभावित क्षेत्र में जहां पिंजरा लगाया है, वहीं ड्रोन कैमरे के जरिए निगरानी रखकर सतर्कता बरती जा रही है। सावन कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए रूट डायवर्जन, पुलिस सहायता केंद्र, सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से कांवड़ियों को सुरक्षित वातावरण देने के साथ-साथ कांवड़ मार्ग की निगरानी की जा रही है।
शुक्रवार को एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने वन विभाग टीम के साथ मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग का निरीक्षण किया। एसडीएम के निर्देशन में तकनीकी टीम ने ड्रोन कैमरे से गुलदार प्रभावित क्षेत्र जटपुरा बौंडा, नियामतपुर, कोटावाली क्षेत्र देखा। हाल ही में गांव नियामतपुर में गुलदार देखे जाने के बाद वन विभाग टीम ने पिंजरा लगाया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार ममता रानी, मेला निरीक्षक राकेश कुमार, वन दरोगा दरोगा मदनपाल शुभम कुमार यशवीर मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
गुलदार की यहां भी रहती है दस्तक
गुलदार की बुंदकी मार्ग पर संजीवनी नर्सरी, कोतवाली मार्ग पर कुसुम विहार, बड़ी नहर के पास और रायपुर मार्ग पर कनकपुर कला में दस्तक रही है। गुलदार कई बार कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो चुके हैं। एक माह पहले कुसुम विहार कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे में तीन गुलदार कैद हुए थे।