फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dance to spiritual songs

आध्यात्मिक गीतों पर छोटी बच्चियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

Wed, 01 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dance to spiritual songs
बिजनौर। नववर्ष के अवसर पर संत निरंकारी मंडल पर साध संगत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मिशन के महात्माओं, बहिनों और बाल महात्माओं ने सुंदर-सुंदर आध्यात्मिक विचार और गीत प्रस्तुत किए। आध्यात्मिक गीतों पर सेवादल की छोटी-छोटी बहिनों ने नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

बुधवार को झालू रोड स्थित संत निरंकारी मंडल शाखा बिजनौर के तत्वावधान में आयोजित साध संगत में गुरु गद्दी से संबोधित करते हुए महात्मा बाबूराम ने कहा कि सत्संग सुखों की खान है। सत्संग में आने से हमें सुखों की प्राप्ति होती है और हमारा कल्याण होता है। हमें सदैव सेवा, सत्संग और परमात्मा का सुमिरन करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हमारे जीवन में इन तीनों में से किसी एक की कमी है तो हमारी भक्ति अधूरी है। इस अवसर महात्मा प्रताप सिंह, विनोद सिंह, डीके सागर, मीडिया प्रभारी पत्रकार भूपेंद्र सिंह निरंकारी, वैभव, कॉमन सिंह, राजवीर सिंह, विजयपाल, जसवंत कौर, यादराम सिंह, दीनदयाल सिंह, अक्षय कुमार, प्रिंस कुमार, कविता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed