फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cyclist student dies after being hit by truck

ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार छात्रा की मौत

Thu, 22 Sep 2022 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Cyclist student dies after being hit by truck
ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार छात्रा की मौत
विज्ञापन

बिजनौर। ट्यूशन पढ़ने जा रही साइकिल सवार कक्षा 12 की छात्रा को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव गढ़ी बगीची के रहने वाले सतवीर की 17 वर्षीय बेटी स्मिता बिजनौर पब्लिक स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे स्मिता ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली। साइकिल पर छात्रा जैसे ही चक्कर रोड पर सेंट मेरी स्कूल के पास पहुंची तो पीछे से ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल छात्रा ज्ञान विहार में रह रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही सीओ सिटी अनिल कुमार और कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ मौके पर पहुंचे। छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए ट्रक को भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

वाहनों तेज रफ्तार बन रही हादसों की वजह
चक्कर रोड बिजनौर का बाईपास है, लेकिन यह सड़क अब आबादी के बीच में आ चुकी है। साथ ही सड़क की चौड़ाई भी कम है। भारी वाहन इस रोड को बाईपास समझते हुए तेजी से चलाते हैं। बता दें कि इस सड़क पर स्कूली बच्चों का भी खूब आना जाना रहता है। स्पीड ब्रेकर की कमी हादसों की वजह बन रही है। इस सड़क पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। ट्रैफिक इतना रहता है कि सेंट मेरी स्कूल की छुट्टी के वक्त यातायात बंद करवाना पड़ता है।

जिनौर में सेंट मेरी स्कूल के पास ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत के बाद विलाप करते परिजन।

जिनौर में सेंट मेरी स्कूल के पास ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत के बाद विलाप करते परिजन।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में सेंट मेरी स्कूल के पास ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत के बाद विलाप करते परिजन।

बिजनौर में सेंट मेरी स्कूल के पास ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत के बाद विलाप करते परिजन।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed