{"_id":"608d9c5e8ebc3ec1993dca4c","slug":"cyclist-dies-in-accident-one-injured-dhampur-news-mrt536739928","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में साइकिल सवार की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में साइकिल सवार की मौत, एक घायल
विज्ञापन
हादसे में साइकिल सवार की मौत, एक घायल
बिजनौर, धामपुर। हाईवे 74 पर ग्राम पीपलसाना के बस स्टैंड पर बाइक और साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बाइक लेकर फरार हो गया।
ग्राम पीपलसाना निवासी मुन्नू सिंह ने बताया कि जब वह साइकिल से अपने बीमार बहनोई चंदन सिंह (70) को डाक्टर से दवाई दिलाने के बाद घर वापस लौ रहा था तो रास्ते में गांव के अड्डे के पास उनकी साइकिल और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर में उनके बीमार बहनोई चंदन सिंह की मौत हो गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका सरकारी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। बताया गया कि मृतक चंदन सिंह ग्राम पूरनपुर कोटकादर थाना रायपुर के निवासी थे। परिजन मृतक के शव को रात में ही अपने गांव लेकर चले गए। घटना की पुलिस को तहरीर दे दी गई है।