फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cycle rally taken out in protest against the government

सरकार के विरोध में निकाली साइकिल रैली

Thu, 05 Aug 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cycle rally taken out in protest against the government
सरकार के विरोध में निकाली साइकिल रैली
विज्ञापन

बिजनौर। छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा सरकार के विरोध में समाजवादी साइकिल यात्रा निकाली गई और उत्तर प्रदेश में 2022 में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
समाजवादी साइकिल यात्रा को पार्टी कार्यालय से यात्रा प्रभारी जावेद अली खां व नूरपुर से विधायक नईमुल हसन ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा प्रदर्शनी मैदान, जजी चौक, शास्त्री चौक, सिविल लाइन, नगर पालिका, बुल्ला-जॉनी का चौराहा होते हुए पार्टी कार्यालय पर आकर संपन्न हुई। गोष्ठी में सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने कहा कि भाजपा नेतृत्व बड़े-बड़े वादे कर जनता को बहलाने का गुर जानता है। सपा के कामों पर अपना ठप्पा लगा कर भ्रम पैदा करने में माहिर हैं। भाजपा राज में न अपील, न वकील और न दलील की कहावत सार्थक हो रही है। कोरोना काल में प्रदेेश में संक्रमण से इतनी मौत हुई कि शवदाह गृहों में लाश जलाने की जगह भी नहीं बची। अस्पतालों में बेड, दवा और इलाज का अकाल पड़ गया। इंजेक्शन और जीवन रक्षक दवाएं कालाबाजारी में ही उपलब्ध थीं।
विज्ञापन

प्रदेश में लूट, अपहरण, हत्या रोज की वारदातें हो गई हैं। किसानों के विरोध के बाद भी पूंजीपतियों के खिलाफ बनाए गए कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जा रहा है। कहा कि 2022 में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। साइकिल यात्रा में डॉ. रमेश तोमर, शमशाद अंसारी, राधा सैनी, प्रभा चौधरी, रागिब हुसैन शहजादा, वीरेंद्र प्रधान, महमूद कस्सार, सतपाल सिंह, हाजी जावेद राइन, हनी फैसल, मदन सैनी, मंशाराम सैनी, पंकज विश्नोई, अहमद खिजर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराये पर ली गईं बाइक्स ऑफ बिजनौर
साइकिल यात्रा के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रवासी मजदूरों द्वारा छोड़ी गई साइकिल किराये पर ले लीं। प्रशासन की ओर से इन्हें बाइक्स ऑफ बिजनौर अभियान के तहत किराए पर दिया जा रहा है। इसका पता चलने पर अफसरों में अफरा तफरी मच गई। तुरंत ही सपा कार्यालय से इन साइकिल को वापस मंगाया गया। इसका सपा नेताओं द्वारा विरोध भी किया गया। इस दौरान वहां भीड़ भी इकट्ठा हो गई।

बिजनौर में साईकिल रैली के दौरान से प्रशासन द्वारा दी जाने वाली साईकिल वापस लाता ठेकेदार।

बिजनौर में साईकिल रैली के दौरान से प्रशासन द्वारा दी जाने वाली साईकिल वापस लाता ठेकेदार।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed