{"_id":"61880d31ac5d3203c66f756d","slug":"crushing-session-started-with-worship-nazibabad-news-mrt5638806118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजन के साथ शुरू हुआ पेराई सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजन के साथ शुरू हुआ पेराई सत्र
विज्ञापन
नजीबाबाद चीनी मिल पेराई सत्र शुभारंभ पर हवन में भाग लेते डीएम।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूजन के साथ शुरू हुआ पेराई सत्र
नजीबाबाद। किसान सहकारी चीनी मिल का पेराई सत्र हवन-पूजन के साथ शुरू हुआ। मुख्य अतिथि डीएम/ चीनी मिल प्रशासक उमेश मिश्रा ने एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, प्रधान प्रबंधक सुखवीर सिंह, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह की उपस्थिति में चीनी मिल की चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
इससे पूर्व चीनी मिल परिसर में पारंपरिक पूजन हुआ और हवन में आहुति दी गई। चीनी मिल के तौल कांटे पर पहली तौल कराने आए गन्ना किसानों और उनके पशुओं का पूजन कर उन्हें सम्मानित किया गया। बैल-बुग्गी कांटे पर बिजौरी निवासी बहाल सिंह, ट्रॉली कांटे पर भोगपुर निवासी बलविंदर सिंह ने पहली तौल कराई। इस अवसर पर किसानों ने गन्ना ढुलाई से संबंधित खस्ताहाल संपर्क मार्ग और चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने का मुद्दा उठाया।
इस दौरान तहसीलदार गोपेश तिवारी, चीनी मिल समिति के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, संचालक मंडल और किसान प्रतिनिधि सरदार इकबाल सिंह, कुलवीर चौधरी, विनोद परमार, लोकेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, हरेंद्र तोमर, सतविंदर सिंह पोप, भोपाल राठी, सुभाष गहलौत, जगमीत सिंह जीत, फरीद अहमद मौजूद रहे। मिल के अधिकारियों में सीसीओ डॉ.एसएस ढाका, सीए वीके सेठी, मुख्य अभियंता अंजनि कुमार, राजेंद्र यादव, रामेंद्र सिंह, अजीत यादव, अनिल बंसल, सुशील कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
नहीं हुआ विस्तारीकरण
नजीबाबाद। चीनी मिल नजीबाबाद की पेराई क्षमता 30 हजार क्विंटल प्रतिदिन पेराई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता में आने के बाद नजीबाबाद चीनी मिल की पेराई क्षमता 50 हजार क्विंटल प्रतिदिन किए जाने की घोषणा की थी। लेकिन विस्तारीकरण का मुद्दा फाइलों में कैद है।

नजीबाबाद चीनी मिल पेराई सत्र पर चेन में गन्ना डालते डीएम और जनप्रतिनिधि।- फोटो : NAZIBABAD