फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crushing session of Dwarikesh sugar mill ends

घर में रहकर सादगी से ईद मनाने की अपील

Sun, 24 May 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Crushing session of Dwarikesh sugar mill ends
घरों पर रहकर सादगी के साथ मनाएं ईद: उलमा
विज्ञापन

बिजनौर/नजीबाबाद। जमीयत उलेमा ए हिंद के सदर अरशद महमूद कासमी ने रोजेदारों से ईद की नमाज मस्जिदों में न पढ़कर घरों में पढ़ने तथा दुनिया को कोरोना महामारी से निजात दिलाने एवं सलामती की दुआ मांगने की अपील की।
उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि पूरा देश कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन में है। ऐसे में मस्जिदों में ईद की नाम पढ़ना सही नहीं है। उन्होंने अपने संदेश में घर में रहकर ईद की नमाज पढ़ने का तरीका बताया। उन्होंने कहा कि ईद की नमाज पुरुषों पर वाजिब है, औरतों पर वाजिब नहीं है। घर में रहकर लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करें। उन्होंने मां-बाप से अपील करते हुए कहा कि अपने नौजवान बच्चों को सख्ती से समझाएं कि ईद में मस्जिदों में जाने की कोशिश न करें। उन्होंने नौजवानों से अपील की कि वे घर से बाहर जाने से बचें। इस महामारी को फैलाना कानून की नजर में अपराध और इस्लाम की नजर में हराम है।
विज्ञापन

छीपियान मस्जिद के पेश इमाम मौलाना लियाकत हुसैन ने ईदगाह और मस्जिदों की ओर रुख न करने, घर पर ही सोशल डिस्टेंसिंग के साथ नमाज अदा करने, जरूरतमंदों को ईद की खुशियों में शरीक रखकर ईद का त्योहार सादगी के साथ मनाने की सलाह दी है। नजीबाबाद एसडीएम संगीता और सीओ प्रवीन कुमार सिंह ने मुस्लिमों को ईद की शुभकामनाएं दीं है। दोनों प्रशासनिक अधिकारियों ने ईद पर घर से बाहर न आने तथा घर पर ही परिजनों के साथ नमाज अदा करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उर्दू टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष अमीर नहटौरी ने मुस्लिम समाज से ईद उल फितर घर में रहकर सादगी से मनाने की अपील की। उन्होंने घर में रहकर नमाज पढ़ने, मस्जिदों में न जाने, खरीदारी के लिए बाजारों में नहीं जाने को कहा। ऊपर वाले से पूरी दुनिया से कोरोना महामारी को खत्म करने और देश के गरीब मजदूर और कमजोरों पर दया दिखाने की दुआ करें। घर में रहकर प्रशासन के दिशानिर्देशों का पालन करें।
रेहड़। पुलिस ने लॉक डाउन के चलते ईदुल फितर की नमाज घरो में ही अदा करने की अपील की। शनिवार शाम थाना परिसर में गणमान्य लोगों की बैठक में एसओ संजय यादव ने शासनादेश से अवगत कराते हुए कहा कि सभी लोग ईद की नमाज घर पर ही अदा करें। ईदगाह व मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। कोरोना के चलते लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने व घर से बाहर निकलने पर फेस मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी। इस अवसर पर प्रधान खुर्शीद आलम, बाबू अंसारी, सरफराज सिद्दीकी, संजय शर्मा, भारत सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि रहे।

कोतवाली देहात। पुलिस ने लॉकडाउन के चलते ईद-उल-फितर की नमाज घरों में अदा करने के लिए इमामों से मस्जिदों से ऐलान कराया। ईद के त्यौहार को शांति पूर्ण सम्पन्न कराने के लिए क्षेत्र में गश्त की गई। मस्जिदों से ऐलान कराया गया कि कोई भी ईदगाह, मस्जिद व मदरसों में जाकर ईद की नमाज न पढ़ें, सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए घरों में नमाज पढ़ें। कई घरों के लोग एकत्र होकर नमाज न पढे़ं, यदि कोई एकत्र होकर नमाज पढ़ता पाया गया तो उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed