फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crushing session of Dwarikesh sugar mill ends

द्वारिकेश चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त

Sun, 24 May 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Crushing session of Dwarikesh sugar mill ends
द्वारिकेश चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त
विज्ञापन

अफजलगढ़। द्वारिकेश चीनी मिल ने इस सत्र में निर्धारित लक्ष्य से अधिक गन्ना पेराई की। आज गन्ना पेराई करके सत्र समाप्त कर दिया गया।
मिल के मुख्य महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि चालू सत्र में एक करोड़ सोलह लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। वहीं एक करोड़ उन्नीस लाख छियालीस हजार क्विंटल गन्ने की पेराई करके शनिवार को रात करीब दस बजे मिल बंद कर दिया गया। इसके अलावा इस पेराई सत्र में सर्वाधिक 12.40 रिकवरी होने के कारण अन्य वर्षों की तुलना में लक्ष्य से काफी अधिक चौदह लाख पचहत्तर हजार आठ सौ पचास क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया, जबकि सात लाख चौवन हजार छह सौ अस्सी क्विंटल शुगर फ्री चीनी शामिल बनाई। उन्होंने बताया कि शुगर फ्री चीनी निर्यात किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि वेयर हाउस फुल हो जाने के कारण भारी मात्रा चीनी बाहर रखनी पड़ रही है। वहीं मौसम खराब होने की आशंका के चलते बाहर रखी चीनी का नुकसान होने की आशंका को लेकर मिल प्रबंधन चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed