फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crushing session of Dhampur sugar mill will start from October 21

21 अक्तूबर से शुरू होगा धामपुर चीनी मिल का पेराई सत्र

Tue, 08 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Crushing session of Dhampur sugar mill will start from October 21
21 अक्तूबर से शुरू होगा धामपुर चीनी मिल का पेराई सत्र
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर चीनी मिल का पेराई सत्र 21 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। चीनी मिल प्रबंधन ने पेराई सत्र को चालू कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। मशीनों की मरम्मत की जा रही है। सितंबर माह के के अंतिम सप्ताह में देहात क्षेत्र में गन्ना क्रय केंद्रों को स्थापित करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

धामपुर चीनी मिल के गन्ना जीएम कुलदीप शर्मा ने बताया कि आगामी पेराई सत्र को 21 अक्तूबर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। पिछले साल 49750 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की बुवाई हुई थी, जो इस बार बढ़कर 50 हजार हेक्टेयर से ऊपर हो गई है। पिछले साल की तुलना में करीब तीन प्रतिशत गन्ना क्षेत्रफल में इजाफा हुआ है। किसानों ने अधिक पैदावार लेने के उद्देश्य से 0238 प्रजाति के गन्ने की अधिक बुवाई की है। क्षेत्र के करीब 70 हजार से अधिक किसान धामपुर चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति करते हैं। वर्तमान में चीनी मिल की ओर से शरद कालीन गन्ने की बुवाई कराई जा रही है। लगभग 1000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बुवाई कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से अब तक 100 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की बुवाई का कार्य किया जा चुका है। किसान गन्ने की बुवाई ट्रेंच विधि से 5 गुणा 5 फीट की लाइन अंतराल से करें। ऐसा करने से किसान गन्ने की अधिक उपज लेंगे ही साथ में सहफसली खेती का भी लाभ उठा सकेंगे। आगामी सत्र के लिए धामपुर चीनी मिल क्षेत्र में 207 तौल केंद्र स्थापित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed