फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crushing session of billy sugar mill started

बिलाई चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ

Thu, 31 Oct 2019 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Crushing session of billy sugar mill started
बिलाई चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ
विज्ञापन

हल्दौर। बिलाई चीनी मिल में पेराई सत्र के शुभारंभ पर हवन किया। सपा के पूर्व गन्ना राज्यमंत्री, मिल के यूनिट हेड और किसानों ने चेन में गन्ना डालकर शुभारंभ किया। बृहस्पतिवार को बिलाई चीनी मिल में पेराई शुरू करने से पूर्व मिल में स्थित मंदिर के पंडित नरेश चंद्र बलौनी ने हवन किया। पूर्व गन्ना राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश, मिल के यूनिट हेड अजय शर्मा ने फीता काटकर केन यार्ड के कांटा नंबर एक पर प्रथम बार बैलगाड़ी से गन्ना लेकर पहुंचे गांव फडियापुर निवासी सतपाल सिंह को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यूनियन हेड ने क्षेत्र के किसानों से मिल में साफ स्वच्छ गन्ना डालने की अपील की। इसके बाद पूर्व गन्ना राज्यमंत्री, मिल अधिकारियों व किसानों ने मिल चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। मिल के गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक सिताब सिंह, विजय मिलटन, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव ठाकुर राम अवतार सिंह, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ बिट्टू चौधरी, कैलाश लांबा, वेदप्रकाश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed